दिल्ली सियासत: CM बनते ही एक्शन में आईं रेखा गुप्ता, पहली कैबिटेन मीटिंग में आयुष्मान योजना को मंजूरी, AAP-कांग्रेस को घेरा

- रेखा गुप्ता का बड़ा एक्शन
- आयुष्मान योजना पास
- आप-कांग्रेस दिल्ली को बैक फुट पर लाए- दिल्ली सीएम
डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। दिल्ली की मुख्यमंत्री बनते ही रेखा गुप्ता एक्शन मोड में आ गई हैं। उन्होंने साफ शब्दों में कह दिया है कि जो भी वादे भारदीय जनता पार्टी ने दिल्ली के लिए किए हैं वह सब जरूर पूरे होंगे। इसी के साथ सीएम गुप्ता ने कांग्रेस और आम आदमी पार्टी पर भी जोरदार निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस और आप ने दिल्ली को बैक फुट पर कर दिया। उन्होंने बताया कि बीजेपी की पहली कैबिटे की बैठक में हमने आयुष्मान भारत योजना को मंजूर दी।
आयुष्मान भारत को मंजूरी
रेखा गुप्ता ने कहा कि कांग्रेस ने 15 साल राज किया और AAP ने 13 साल राज किया। उन्होंने क्या किया, इस पर गौर करने के बजाय वे हमारे एक दिन पर सवाल कैसे उठा सकते हैं? हमने शपथ लेने के तुरंत बाद पहले दिन कैबिनेट मीटिंग की और हमने आयुष्मान भारत योजना को मंजूरी दी, जिसे AAP ने रोक दिया था। हमने पहले दिन दिल्ली के लोगों को 10 लाख रुपये का लाभ दिया। उन्हें हमसे सवाल करने का कोई अधिकार नहीं है। हम अब दिल्ली की चिंता करेंगे और पीएम मोदी के नेतृत्व में दिल्ली को उसका हक मिलेगा। उन्हें अपनी पार्टी संभालनी चाहिए, बहुत से लोग हैं जो जाना चाहते हैं। उन्हें चिंता है कि जब CAG की रिपोर्ट सदन में पेश होगी, तो बहुत से लोगों के रिकॉर्ड सामने आ जाएंगे।
20 फरवरी को ली शपथ
भारतीय जनता पार्टी की रेखा गुप्ता ने 20 फरवरी (गुरुवार) को राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली के मुख्यमंत्री पद के लिए शपथ ले ली है। इसी के साथ 6 नेताओं ने भी मंत्री पद की शपथ ली। शपथग्रहण समारोह रामलीला मैदान में आयोजित किया गया। कार्यक्रम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा, गृह मंत्री अमित शाह, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह सहित एनडीए के कई दिग्गज नेता शामिल रहे।
Created On :   21 Feb 2025 11:11 AM IST