Bihar Politics: नीतीश कुमार बनेंगे उप प्रधानमंत्री? राम-लक्ष्मण का उदाहरण देकर बीजेपी नेता ने रखी बड़ी डिमांड

- बिहार में सियासी पारा हाई
- अश्विनी कुमार चौबे ने रखी बड़ी डिमांड
- नीतीश कुमार को उप प्रधानमंत्री बनाने को कहा
डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। बिहार में इसी साल के अंत में विधानसभा चुनाव होने हैं। जिसको लेकर सियासी पारा चढ़ा हुआ है। इस बीच भारतीय जनता पार्टी के नेता और पूर्व केंद्रीय मंत्री अश्विनी कुमार चौबे ने बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को लेकर बड़ा बयान दिया है। उन्होंने डिमांड रखते हुए कहा कि नीतीश कुमार को उप प्रधानमंत्री बना देना चाहिए। इस बयान के बाद से ही राज्य में सियासी हलचल तेज हो गई। राष्ट्रीय जनता दल के नेता मृत्युंजय तिवारी ने जेडीयू और सीएम नीतीश कुमार को लेकर टिप्पणी दी है। उन्होंने कहा कि भाजपा उन्हें (नीतीश कुमार) किसी कीमत पर मुख्यमंत्री देखना नहीं चाहती।
अश्विनी कुमार की डिमांड
भाजपा नेता अश्विनी कुमार चौबे ने कहा कि NDA की सरकार में प्रधानमंत्री मोदी और बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की जोड़ी राम-लक्ष्मण की जोड़ी है। मुझे ऐसा लगता है कि अब बिहार की इच्छा है कि हमारे नीतीश भाई NDA के संयोजक बनें और PM नरेंद्र मोदी के टीम में उप प्रधानमंत्री का दर्जा प्राप्त हो जाए तो एक बड़ी कृपा होगी।
मृत्युंजय तिवारी का निशाना
राजद नेता मृत्युंजय तिवारी ने कहा कि नीतीश कुमार जिस तरह अचेत स्थिति में हैं, अब भाजपा उनको किसी कीमत पर मुख्यमंत्री देखना नहीं चाहती। नीतीश कुमार की पार्टी को भाजपा समाप्त कर चुकी है अब सिर्फ विलय होना बाकी है।
बिहार में कैसा है सियासी माहौल?
बिहार में इसी साल विधानसा चुनाव होने हैं। दलों के नेताओं ने बिहार का दौरा करना शुरू कर दिया है। पार्टियां जीतने के लिए अपनी-अपनी रणनीतियों पर काम करने में जुटी हुई हैं ताकि बिहार की सत्ता हासिल कर सकें। इस बीच वार-पलटवार का सिलसिला भी तेज होता जा रहा है।
Created On :   10 April 2025 5:15 PM IST