कर्नाटक अश्लील वीडियो मामला: सेक्स स्कैंडल कांड में घिरे प्रज्वल रेवन्ना की सामने आई पहली प्रतिक्रिया, जानिए सोशल मीडिया एक्स पर क्या लिखा

सेक्स स्कैंडल कांड में घिरे प्रज्वल रेवन्ना की सामने आई पहली प्रतिक्रिया, जानिए सोशल मीडिया एक्स पर क्या लिखा
  • कर्नाटक के सैक्स स्कैंडल कांड में फंसे हासन सांसद प्रज्वल रेवन्ना
  • सोशल मीडिया पर जारी किया आधिकारिक बयान
  • जानिए ट्वीट में क्या लिखा?

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। देश में लोकसभा चुनाव के बीच कर्नाटक के अश्लील वीडियो कांड का मुद्दा गरमाया हुआ है। इस मामले में फंसे हासन सीट से सांसद प्रजव्ल रेवन्ना ने बुधवार को आधिकारिक तौर पर अपना पहला स्टेटमेंट जारी किया है। इस कांड में प्रजव्ल पर महिलाओं की ओर से लगाए गए यौन उत्पीड़न के आरोपों लगाए थे। इसके बाद अब उन्होंने सोशल मीडिया एक्स पर एक पोस्ट के जरिए अपनी प्रतिक्रिया दी है। इस ट्वीट में प्रज्व्ल ने बताया है कि वह इस समय बेंगलुरु में उपस्थित नहीं है। इसीलिए वह सीआईडी की जांच में शामिल नहीं हो पाएंगे। उन्होंने आगे लिखा कि इस मामले के लिए मैंने बेंगलुरु सीआईडी से अपने वकील के माध्यम से संपर्क किया है। इसके बाद उन्होंने लिखा, ' जल्द ही सत्य की जीत होगी।'

दक्षिण में लोकसभा चुनाव के पहले चरण के तहत कर्नाटक की हासन सीट में 26 अप्रैल को मतदान हुआ था। इस सीट से राज्य में भाजपा और जनता दल सेक्युलर गठबंधन के प्रत्याशी प्रज्वल रेवन्ना ने यहां से चुनाव लड़ा था। इसके बाद प्रज्वल विदेश के लिए रवाना हो गए थे। पहले चरण का मतदान होने के महज कुछ दिनों बाद ही कर्नाटक अश्लील वीडियो कांड की खबरें सुर्खियों में छा गई । इस मामले मे अब एसआईटी ने जांच शुरू कर दी है।

बेटे और पिता को भेजा नोटिस

एसआईटी ने मंगलवार को कर्नाटक के इस स्कैंडल में फंसे प्रजव्ल रेवन्ना को नोटिस जारी किया था। इसके बाद बुधवार को हासन सांसद ने एक्स के जरिए पहला आधिकारिक बयान दिया है। इस मामले में प्रज्वल पर महिलाओं के यौन उत्पीड़न के आरोपों के बाद एसआईटी का गठन किया गया। इसके बाद एसआईटी ने मंगलवार को प्रज्वल रेवन्ना और उनके पिता एचडी रेवन्ना को नेटिस भेजा था। एचडी रेवन्ना जनता दल सेक्युलर पार्टी के विधायक और पूर्व प्रधानमंत्री एच डी देवगौड़ा के बेटे हैं। इस मामले को लेकर न्यूज एजेंसी पीटीआई ने एक रिपोर्ट प्रकाशित की थी। इसके मुताबिक एसआईटी ने दोनों नेताओं को मामले की जांच के लिए नोटिस जारी किया था

Created On :   1 May 2024 2:11 PM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story