डेरा सच्चा सौदा प्रमुख गुरमीत राम रहीम को फिर मिली पैरोल, रेप और मर्डर के मामले में काट रहे हैं सजा

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। डेरा सच्चा सौदा प्रमुख गुरमीत राम रहीम को एक बार फिर जेल से बाहर आने के लिए पैरोल मिली है। हत्या और बलात्कार के मामले में जेल में बंद राम रहीम को हरियाणा के रोहतक जिले की सुनरिया जेल से 40 दिन की पैरोल मिली है। रहीम रोहतक की सुनारिया जेल में रेप और हत्या के मामले में सजा काट रहा है। बताया जा रहा है कि 25 जनवरी को डेरा के पूर्व प्रमुख शाह सतनाम सिंह की जयंती कार्यक्रम में शामिल होने के लिए उन्हें ये पैरोल मिली है।
#WATCH डेरा सच्चा सौदा प्रमुख गुरमीत राम रहीम सिंह को 40 दिन की पैरोल मिलने के बाद हरियाणा के रोहतक जिले की सुनारिया जेल से रिहा कर दिया गया है।
— ANI_HindiNews (@AHindinews) January 21, 2023
उन्हें रेप के एक मामले में दोषी ठहराया गया है। pic.twitter.com/I7txxj2HU1
आपको बता दें राम रहीम अपने आश्रम की दो महिला शिष्यों के साथ दुष्कर्म करने के आरोप में 20 साल की सजा काट रहा है। पंचकूला की एक विशेष सीबीआई अदालत ने अगस्त 2017 में इस मामले में दोषी ठहराया था। पंजाब और हरियाणा हाईकोर्ट के आदेश पर सीबीआई ने 2003 में मामला दर्ज किया था और कुरुक्षेत्र में पुलिस स्टेशन सदर में पहले से दर्ज मामले की जांच अपने हाथ में ली थी। इस मामले में जिला कुरुक्षेत्र के गांव खानपुर कोलियान में अपने खेतों में काम कर रहे रणजीत सिंह की हत्या कर दी गई। सीबीआई ने गहन जांच के बाद 2007 में छह आरोपियों के खिलाफ चार्ज शीट पेश की थी। 8 अक्टूबर 2021 को अदालत ने राम रहीम और चार अन्य को डेरा के पूर्व प्रबंधक रंजीत सिंह की हत्या के मामले में दोषी ठहराया और सजा सुनाई।
रेप और मर्डर के मामले में जेल में बंद राम रहीम पैरोल मिलने के बाद अब 25 जनवरी को डेरा के पूर्व प्रमुख शाह सतनाम सिंह की जयंती कार्यक्रम में शामिल हो सकते है। गुरमीत राम रहीम को 55 दिनों के बाद ही दूसरी बार किसी प्रोग्राम में शामिल होने के लिए 40 दिन की पैरोल मिली है, जिस पर खूब राजनीति हो रही है। इससे पहले रहीम को अक्टूबर 2022 में 40 दिन की पैरोल मिली थी। राम रहीम को 17 जून 2022 को भी एक महीने की पैरोल मिली थी।
Created On :   21 Jan 2023 3:09 PM IST