पद्मश्री से सम्मानित अभिनेत्री रनौत इस नेता का करेंगी प्रचार

- बॉलीवुड का चुनावी प्रचार
डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। पद्मश्री से सम्मानित बॉलीवुड अभिनेत्री कंगना रनौत ने कहा कि मैं राष्ट्रवादी उसके लिए चुनाव प्रचार करूंगी। अभिनेत्री ने कहा कि मैं किसी पार्टी से संबंध नहीं रखती और प्रचार में भी उस पार्टी का सपोर्ट करूंगी जो राष्ट्रवादी है। उन्होंने ये सब मीडियाकर्मियों के एक सवाल के जवाब में कहा। दरअसल बॉलीवुड अभिनेत्री कंगना रनौत आज वृंदावन के ठाकुर बांके बिहारी मंदिर पहुंची। हालांकि उनका बांके बिहारी के दर्शन का प्रोग्राम गोपनीय था। लेकिन लोगों ने जब देखा तो भीड़ उमड़ गई। आपको बता दें कभी अपने तेवर और बयानों से तो कभी अपनी फिल्मों से चर्चा में रहने वाली रनौत वृंदावन बांके बिहारी मंदिर पहुंची। जहां उन्होंने पूजा पाठ कर बांके बिहारी का आशीर्वाद प्राप्त किया।
#WATCH जो राष्ट्रवादी है मैं उसके लिए चुनाव प्रचार करूंगी। मैं किसी पार्टी से संबंध नहीं रखती हूं: मथुरा में बांके बिहारी मंदिर में दर्शन करने के बाद कंगना रनौत pic.twitter.com/VHj1MheEY4
— ANI_HindiNews (@AHindinews) December 4, 2021
Created On :   4 Dec 2021 2:20 PM IST