विधानसभा चुनाव 2024: महाराष्ट्र और झारखंड की चुनावी तारीखों का ऐलान आज, चुनाव आयोग की दोपहर साढ़े तीन बजे पीसी

महाराष्ट्र और झारखंड की चुनावी तारीखों का ऐलान आज, चुनाव आयोग की दोपहर साढ़े तीन बजे पीसी
  • महाराष्ट्र में 288 विधानसभा सीटों पर चुनाव
  • झारखंड में 81 सीटों पर होना है चुनाव
  • महाराष्ट्र में महायुति और महाविकास अघाड़ी में महामुकाबला

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। भारतीय निर्वाचन आयोग आज महाराष्ट्र और झारखंड का चुनावी तारीखों का ऐलान करेगा। इसी के साथ दोनों राज्यों में चुनावी बिगुल बज जाएगा। दोपहर करीब 3.30 बजे ईसी की प्रेस कॉन्फ्रेस है। निर्वाचन आयोग ने पत्र जारी कर इसकी जानकारी दी। ईसी के पत्र के मुताबिक आयोग राजधानी दिल्ली के विज्ञान भवन में दोपहर 3.30 बजे प्रेस कांफ्रेंस होगी, जिसमें चुनाव और मतगणना की तारीखों का ऐलान होगा। महाराष्ट्र में 288 विधानसभा सीटों और झारखंड में 81 सीटों पर मतदान होना है।

आपको बता दें जम्मू कश्मीर और हरियाणा में विधानसभा चुनाव बीत जाने के बाद महाराष्ट्र और झारखंड दोनों ही राज्यों में चुनावी तारीखों को लेकर राजनीतिक माहौल गर्माया हुआ है। हरियाणा में लगातार तीसरी बार सत्ता में लौटकर बीजेपी ने एक ऐतिहासिक रिकॉर्ड बनाया है। बीजेपी इस माहौल को महाराष्ट्र और झारखंड में भुनाने का प्रयास करेगी। इसी के साथ इन दोनों राज्यों के चुनाव राष्ट्रीय राजनीति पर पभाव डालने वाले साबित होंगे।

आपको बता दें महाराष्ट्र में अभी एकनाथ शिंदे वाली शिवसेना के नेतृत्व में महायुति सरकार सत्ता पर काबिज है। महायुति सरकार में बीजेपी, शिवसेना शिंदे और एनसीपी अजीत पवार गुट शामिल है। आने वाले चुनाव में ये देखना होगा कि महाराष्ट्र के जागरूक मतदाता मौजूदा सरकार पर अपना भरोसा जताते हैं या फिर शिवसेना (उद्धव गुट), एनसीपी (शरद गुट) और कांग्रेस को सरकार बनाने का मौका देते है।

Created On :   15 Oct 2024 4:01 AM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story