दिल्ली विधानसभा चुनाव 2025: 'अपने ऊपर हमला करवाएंगे केजरीवाल...', दिल्ली बीजेपी अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा का बड़ा दावा

अपने ऊपर हमला करवाएंगे केजरीवाल..., दिल्ली बीजेपी अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा का बड़ा दावा
  • 5 फरवरी को होंगे दिल्ली में विधानसभा चुनाव
  • 8 फरवरी को आएंगे दिल्ली चुनाव के नतीजे
  • राज्य में बीजेपी, आप और कांग्रेस के बीच टक्कर

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। दिल्ली में विधानसभा चुनाव होने वाले हैं। जिसके चलते सभी पार्टी तैयारी में लगी हुई है। इस बीच दिल्ली भाजपा अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा ने केजरीवाल पर जमकर हमला बोला। उन्होंने कहा कि जैसे-जैसे चुनाव नजदीक आएंगे अरविंद केजरीवाल अपने ऊपर और अपने लोगों के ऊपर हमला करवाएंगे और अब वही हो रहा है।

केजरीवाल को साधा निशाना

दिल्ली भाजपा अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा ने कहा, "मैंने 18 दिन पहले कहा था कि जैसे-जैसे चुनाव नजदीक आएंगे, अरविंद केजरीवाल अपने ऊपर और अपने लोगों के ऊपर हमला करवाएंगे और अब वही हो रहा है। अपने ही लोगों से अपने साथियों पर हमला करवाना ये अरविंद केजरीवाल की पुरानी हरकतें हैं लेकिन अब दिल्ली उनकी इन घिनौनी हरकतों को जानती है और इसका जवाब देगी। 5 तारीख को भाजपा के पक्ष में मतदान होगा।"

राज्य में सियासत गर्म

दिल्ली में 5 फरवरी को विधानसभा चुनाव होंगे। जिसके नतीजे 8 फरवरी को आएंगे। राज्य में बीजेपी, कांग्रेस और आम आदमी पार्टी के बीच सीधी टक्कर है। मामला त्रिकोणीय भी है, ऐसे में तीनों पार्टी लगातार अपनी चुनावी तैयारी में जुटी है। राज्य में बीते दस साल से आम आदमी पार्टी की सरकार है। ऐसे में आप के खिलाफ तैयार हुए एंटी इनकंबेंसी का फायदा बीजेपी और कांग्रेस दोनों ही उठाना चाहती है। हालांकि, इस चुनावी रणनीति में जनता के किस साथ रहती है, यह 8 फरवरी को साफ हो जाएगा।

Created On :   2 Feb 2025 11:18 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story