Exit Poll: हरियाणा में 25 सीटों पर सिमट सकती है बीजेपी, जम्मू-कश्मीर में बनेगी कांग्रेस की सरकार, देखें सभी एग्जिट पोल

हरियाणा में 25 सीटों पर सिमट सकती है बीजेपी, जम्मू-कश्मीर में बनेगी कांग्रेस की सरकार, देखें सभी एग्जिट पोल
  • हरियाणा में संपन्न हुए विधानसभा चुनाव
  • जम्मू-कश्मीर में भी तीन चरणों में संपन्न हुए चुनाव
  • 8 अक्टूबर को आएंगे चुनावी नतीजे

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। जम्मू-कश्मीर और हरियाणा में विधानसभा चुनाव संपन्न हो गए हैं। इस बीच सभी न्यूज चैनल और एजेंसी ने एग्जिट पोल जारी कर दिए हैं। दोनों राज्यों में कांग्रेस की सरकार बनने वाली है। 90 विधानसभा सीटों वाले हरियाणा में 5 अक्टूबर को वोट डाले गए। वहीं, जम्मू-कश्मीर में तीन चरणों (18 सितंबर, 25 सितंबर और 1 अक्टूबर) में मतदान हुआ। जिसके आधिकारिक नतीजे 8 अक्टूबर को भारतीय चुनाव आयोग घोषित करेगा।

Live Updates

  • 5 Oct 2024 3:29 PM GMT

    जम्‍मू-कश्‍मीर विधानसभा चुनाव Exit Poll

    MATRIZE एग्जिट पोल

    CONGRESS + NC- 28 -30

    BJP 28-30

    PDP - 05 -07

    OTH - 08- -16

    दैनिक भास्कर एग्जिट पोल

    CONGRESS + NC- 35-40

    BJP- 20-25

    PDP - 04-07

    OTH - 12-16

    एक्सिस माय इंडिया

    CONGRESS + NC- 35-4

    BJP- 24-34

    PDP - 04-06

    OTH - 08-23

    इंडिया टुडे सी-वोटर एग्जिट पोल

    CONGRESS + NC- 40-48

    BJP- 25-27

    PDP - 06-12

    OTH - 06-11

    पीपल्स पल्स एग्जिट पोल

    CONGRESS + NC- 46-50

    BJP- 23-27

    PDP - 07-11

    OTH - 04-06

    मैट्रिज एग्जिट पोल

    CONGRESS + NC- 28-30

    BJP- 28-30

    PDP - 05-07

    OTH - 08-16

  • 5 Oct 2024 3:28 PM GMT

    हरियाणा विधानसभा चुनाव Exit Poll

    MATRIZE एग्जिट पोल

    CONGRESS- 55 -62

    BJP- 18-24

    JJP-0-3

    OTH-02 -05

    दैनिक भास्कर एग्जिट पोल

    CONGRESS- 44-54

    BJP- 15-29

    INLD+- 01-05

    OTH- 06-09

    इंडिया टुडे सी-वोटर एग्जिट पोल

    CONGRESS + NC- 50-58

    BJP- 20-28

    JJP - 0-02

    INLD+- 0

    OTH - 10-14

    पीपुल्स पल्स एग्जिट पोल

    CONGRESS- 49-61

    BJP- 20-32

    INLD+- 02-03

    JJP- 0-01

    AAP- 0

    OTH- 03-05

    मैट्रिज एग्जिट पोल

    CONGRESS- 55-62

    BJP- 18-24

    INLD+- 03-06

    JJP- 0-03

    AAP- 0

    OTH- 02-05

    ध्रुव रिसर्च

    CONGRESS- 50-64

    BJP- 22-32

    INLD+- 0

    JJP- 0

    AAP- 0

    OTH- 02-08

    JIST-TIF एग्जिट पोल

    CONGRESS- 45-53

    BJP- 29-37

    INLD+- 0-02

    JJP- 0

    AAP- 0

    OTH- 04-06

  • 5 Oct 2024 2:43 PM GMT

    हरियाणा में कांग्रेस को पूर्ण बहुमत

    इंडिया टुडे-सी वोटर सर्वे के मुताबिक, 90 सीटों वाले हरियाणा में कांग्रेस को 50-58 सीटें, बीजेपी को 20-28, जेजेपी को 0-2 सीटें और अन्य के खाते में 10-14 सीटें मिल सकती हैं।

    हरियाणा कुल विधानसभा सीट- 90

    बहुमत- 46

    कांग्रेस-एनसी गठबंधन- 50-58 सीटें

    बीजेपी- 20-28 सीटें

    जेजेपी- 0-2 सीटें

    अन्य- 10-14 सीटें

  • 5 Oct 2024 2:32 PM GMT

    एग्जिट पोल पर बोले सीएम नायब सिंह सैनी

    एग्जिट पोल पर हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कहा, "पूरे बहुमत से भाजपा की सरकार आएगी। 8 अक्टूबर को पूर्ण बहुमत के साथ BJP आएगी। हमें पूरा विश्वास है कि पिछले 10 सालों में हरियाणा के लोगों ने जो काम देखा है, हर वर्ग के लिए काम हुए हैं, हरियाणा को क्षेत्रवाद से मुक्ति दिलाई, परिवारवाद और भेद-भाव से मुक्ति दिलाने का काम हमारी सरकार ने 10 सालों में किया है।"

  • 5 Oct 2024 2:03 PM GMT

    जम्मू-कश्मीर में हंग असेंबली के आसार

    जम्मू कश्मीर में रिपब्लिक-मैट्रिज एग्जिट पोल के मुताबिक, कांग्रेस-एनसी गठबंधन को 28-30 सीटें मिल सकती हैं। वहीं, बीजेपी के खाते में 28-30 सीटें मिलने का अनुमान हैं। पीडीपी को 05-07 सीटें मिलने का अनुमान है। इसके अलावा अन्य के खाते में 8-16 सीटें मिल सकती है। 

    जम्मू-कश्मीर कुल विधानसभा सीटें- 90

    बहुमत- 46

    कांग्रेस-एनसी गठबंधन- 28-30 सीटें

    बीजेपी- 28-30 सीटें

    पीडीपी- 05-07 सीटें

    अन्य- 8-16 सीटें

  • 5 Oct 2024 2:00 PM GMT

    हरियाणा- रिपब्लिक भारत- मैट्रिज एग्जिट पोल

    हरियाणा में रिपब्लिक भारत- मैट्रिज के एग्जिट पोल में कांग्रेस को 55-62, बीजेपी को 18-24, जेजेपी गठबंधन को 0-3, आईएनएलडी गठबंधन को 03-06 और अन्य को 2-5 सीटें मिलने का अनुमान है। 

    हरियाणा कुल विधानसभा सीट- 90

    बहुमत- 46

    कांग्रेस- 55-62 सीटें

    बीजेपी को 18-24 सीटें

    जेजेपी गठबंधन 0-3 सीटें

    आईएनएलडी गठबंधन 03-06 सीटें

    अन्य- 2-5 सीटें

  • 5 Oct 2024 1:55 PM GMT

    जम्मू-कश्मीर में नहीं बनेगी बीजेपी सरकार

    इंडिया टुडे-सी वोटर सर्वे के मुताबिक, 90 सीटों वाले जम्मू कश्मीर में कांग्रेस-एनसी गठबंधन को बहुमत मिलता दिख रहा है। राज्य में कांग्रेस-एनसी गठबंधन को 40-48 सीटें, बीजेपी को 27-32, पीडीपी को 6-12 सीटें, अन्य के खाते में 6-11 सीटें मिल सकती है। 

    जम्मू-कश्मीर कुल विधानसभा सीट- 90

    बहुमत- 46

    कांग्रेस-एनसी गठबंधन- 40-48 सीटें

    बीजेपी- 27-32 सीटें

    पीडीपी- 6-12 सीटें

    अन्य- 6-11 सीटें

  • 5 Oct 2024 1:45 PM GMT

    घाटी में भी कांग्रेस गठबंधन की सरकार बनने के आसार

    दैनिक भास्कर एग्जिट पोल में जम्मू कश्मीर में कांग्रेस-एनसी गठबंधन की सरकार बनने जा रही है। राज्य में कांग्रेस गठबंधन को 35-40 सीटें मिल सकती हैं। राज्य में बीजेपी को 20-25 सीटें मिल सकती हैं। वहीं, पीडीपी को 4-7 सीटें मिल सकती हैं। इसके अलावा अन्य को 12-18 सीटें मिल सकती हैं। 

    जम्मू-कश्मीर कुल विधानसभा सीटें- 90

    बहुमत- 46

    एनसी-कांग्रेस- 35-40

    बीजेपी- 20-25

    PDP- 4-7

    OTHER- 12-18

  • 5 Oct 2024 1:30 PM GMT

    हरियाणा में कांग्रेस सरकार बनने का अनुमान

    दैनिक भास्कर एग्जिट पोल में हरियाणा में कांग्रेस की सरकार बनने जा रही है। राज्य में कांग्रेस को 44 से 54 सीटें मिल सकती हैं। साथ ही, बीजेपी को 19 से 29 सीटें मिल सकती हैं। वहीं, आईएनएलडी और बीएसपी गठबंधन को 1 से 5 सीटें मिल सकती हैं। इसके अलावा जेजेपी-एएसपी गठबंधन को 0 से 1 सीटें मिल सकती हैं। राज्य में आम आदमी पार्टी को 0 से 1 सीटें मिल सकती हैं। निर्दलीय को 4 से 9 सीटें मिलने का अनुमान है।

    हरियाणा कुल विधानसभा सीटें- 90

    बहुमत- 46

    कांग्रेस- 44-54

    बीजेपी- 19-29

    INLD-BSP- 1-5

    JJP-ASP- 0-1

    AAP- 0-1

    OTHER- 4-9

  • 5 Oct 2024 12:45 PM GMT

    जम्मू-कश्मीर में तीन चरणों में संपन्न हुए चुनाव

    हरियाणा में तीन चरणों (18 सितंबर, 25 सितंबर और 1 अक्टूबर) में विधानसभा चुनाव संपन्न हुए। जिसमें पहले चरण में 61.38, दूसरे चरण में 57.13 और तीसरे चरण में 69.69 फीसदी वोट डाले गए हैं। 

Created On :   5 Oct 2024 12:09 PM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story