Exit Poll: हरियाणा में 25 सीटों पर सिमट सकती है बीजेपी, जम्मू-कश्मीर में बनेगी कांग्रेस की सरकार, देखें सभी एग्जिट पोल

हरियाणा में 25 सीटों पर सिमट सकती है बीजेपी, जम्मू-कश्मीर में बनेगी कांग्रेस की सरकार, देखें सभी एग्जिट पोल
  • हरियाणा में संपन्न हुए विधानसभा चुनाव
  • जम्मू-कश्मीर में भी तीन चरणों में संपन्न हुए चुनाव
  • 8 अक्टूबर को आएंगे चुनावी नतीजे

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। जम्मू-कश्मीर और हरियाणा में विधानसभा चुनाव संपन्न हो गए हैं। इस बीच सभी न्यूज चैनल और एजेंसी ने एग्जिट पोल जारी कर दिए हैं। दोनों राज्यों में कांग्रेस की सरकार बनने वाली है। 90 विधानसभा सीटों वाले हरियाणा में 5 अक्टूबर को वोट डाले गए। वहीं, जम्मू-कश्मीर में तीन चरणों (18 सितंबर, 25 सितंबर और 1 अक्टूबर) में मतदान हुआ। जिसके आधिकारिक नतीजे 8 अक्टूबर को भारतीय चुनाव आयोग घोषित करेगा।

Live Updates

  • 5 Oct 2024 12:32 PM GMT

    हरियाणा में छोटे दल बिगाड़ सकते हैं खेल

    राज्य में कांग्रेस और बीजेपी के अलावा पूर्व डिप्टी सीएम दुष्यंत चौटाला की जननायक जनता पार्टी (जेजेपी) और नगीना से सांसद चंद्रशेखर आजाद की पार्टी आजाद समाज पार्टी (ASP) गठबंधन के तहत चुनाव लड़ रही है। वहीं, अभय सिंह चौटाला की पार्टी इंडियन नेशनल लोकदल (इनेलो) और बसपा गठबंधन भी बड़े दलों का चुनाव समीकरण खराब करने को तैयार बैठी है। इसके अलावा आम आदमी पार्टी भी राज्य में अकेले चुनावी मैदान में है। पार्टी के मुखिया अरविंद केजरीवाल ने दावा किया है कि उनके बिना कोई भी पार्टी राज्य में सरकार नहीं बना सकती है।

    बीजेपी लगातार दावा कर रही है कि वह राज्य में तीसरी बार अपनी सरकार बनाने जा रही है। वहीं, कांग्रेस भी राज्य में दस साल बाद अपनी सरकार बनाने का दावा कर रही है। हालांकि, अब यह 8 अक्टूबर के चुनावी नतीजे से ही स्पष्ट हो पाएगा कि राज्य में किसकी सरकार बनेगी?

  • 5 Oct 2024 12:26 PM GMT

    जम्मू-कश्मीर में किसकी बनेगी सरकार?

    90 विधानसभा सीटों वाले जम्मू-कश्मीर विधानसभा चुनाव 2024 के लिए तीन चरणों (18 सितंबर, 25 सितंबर और 1 अक्टूबर)  में मतदान संपन्न हो चुका है। राज्य में नेशनल कॉन्फ्रेंस और कांग्रेस इंडिया गठबंधन के तहत चुनाव लड़ रही है। वहीं, बीजेपी और पीडीपी अकेले चुनावी मैदान में है।

  • 5 Oct 2024 12:24 PM GMT

    हरियाणा में किसकी बनेगी सरकार?

    हरियाणा में बीते दस सालों से बीजेपी की सरकार है। जहां राज्य में कांग्रेस सत्ता विरोध लहर के जरिए वापस सरकार में आने की कोशिश कर रही है। वहीं, बीजेपी भी लगातार तीसरी अपनी सरकार बनाने की कोशिस में लगी हुई है। यहां मतदान आज (5 अक्टूबर) शाम 6 बजे समाप्त हुए। राज्य में 90 विधानसभा सीटें हैं। जिन पर मुकाबला काफी दिलचस्प रहा।

Created On :   5 Oct 2024 12:09 PM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story