अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के मौके पर: दिल्ली सीएम रेखा गुप्ता ने महिला समृद्धि योजना को दी मंजूरी

- महिला दिवस के मौके पर महिलाओं को बड़ा गिफ्ट
- हर महीने मिलेंगे 2500 रूपए
- बीपीएल कार्ड धारक महिलाओं को मिलेगी राशि
डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। दिल्ली की नवनिर्वाचित बीजेपी सरकार ने महिलाओं को बड़ा गिफ्ट दिया है। आज शनिवार 8 मार्च को अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के मौके पर मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने दिल्ली की महिलाओं के लिए महिला समृद्धि योजना को मंजूरी दे दी है। दिल्ली सीएम रेखा गुप्ता ने जवाहर लाल नेहरू स्टेडियम में आयोजित कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि पीएम मोदी जो कहते हैं वो करके दिखाते हैं।
योजना के तहत उन महिलाओं को राशि मिलेगी जो बीपीएल कार्ड धारक को, वो सरकारी कर्मचारी न हों या जो अन्य सरकारी योजनाओं से वित्तीय सहायता प्राप्त नहीं करती हैं। दिल्ली सरकार वर्तमान में एक ऑनलाइन पोर्टल विकसित कर रही है जिसके माध्यम से योजना के लिए पंजीकरण किया जाएगा। सीएम ने कहा इस महिला दिवस का यह सबसे बड़ा गिफ्ट है। इस दौरान गुप्ता ने पूर्ववर्ती सरकारों पर भी निशाना साधा। उन्होंने कहा पिछली सरकारों से महिलाओं के लिए कुछ नहीं किया।
बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने महिला सम्मान योजना लागू करने की घोषणा की, इस योजना के तहत दिल्ली में रहने वाली महिलाओं को हर महीने 2,500 रुपये की सम्मान राशि मिलेगी। इस साल के लिए रेखा सरकार ने बजट में 5100 करोड़ रुपए का प्रावधान किया है।
आपको बता दें दिल्ली विधानसभा चुनाव में बीजेपी ने अपने संकल्प पत्र में महिला समृद्धि योजना के तहत महिलाओं को प्रतिमाह 2,500 रुपये देने का वादा किया था। विपक्ष बार बार इसे लेकर रेखा गुप्ता सरकार पर प्रहार कर रहा था, इसके बाद आज इसे दिल्ली कैबिनेट ने मंजूरी दे दी। योजना के शुरूआत में बीपीएल कार्ड धारक महिलाओं को ये राशि मिलेगी। अन्य सरकारी योजना का लाभ नहीं ले रही हों।
Created On :   8 March 2025 4:45 PM IST