बिहार सियासत: सीएम नीतीश कुमार लालू राज को याद करते हुए तेजस्वी यादव का घेरा, कई मुद्दों को लेकर किया विपक्ष से सवाल

सीएम नीतीश कुमार लालू राज को याद करते हुए तेजस्वी यादव का घेरा, कई मुद्दों को लेकर किया विपक्ष से सवाल
  • सीएम नीतीश कुमार ने लालू परिवार पर साधा निशाना
  • लालू राज को याद करते हुए तेजस्वी यादव का घेरा
  • राज्यपाल के अभिभाषण पर जवाब नीतीश का जवाब

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने मंगलवार को विधानसभा में राज्यपाल के अभिभाषण पर जवाब दिया। इस दौरान उन्होंने नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव पर जमकर हमला बोला। उन्होंने कहा कि जब हम लोग आए थे तो प्रदेश की स्थिति क्या थी? शाम को कई घर से बाहर नहीं निकल सकता था। तुम (विपक्ष) लोग को कुछ पता नहीं, इन मीडिया वालों से पूछा लो।

आज जब सदन में नीतीश कुमार अपना भाषण दे रहे थे तब तेजस्वी यादव खड़ा होकर उनका विरोध कर रहे थे। इस दौरान सीएम नीतीश ने तेजस्वी यादव को डांटा। नीतीश कुमार ने कहा- एक बार गड़बड़ किया आप लोगों को हटा दिए थे। दूसरी बार गड़बड़ किया तो फिर हटा दिए।

सीएम नीतीश कुमार ने आगे कहा- रात में लड़का हो, लड़की हो, महिला हो, कोई जात हो। सब रात में 11–12 बजे तक सड़क पर घूम सकता है। हम तब केंद्र में मंत्री थे। आने जाने के लिए ठीक से रास्ता बना हुआ नहीं था। पैदल ही जनता से मिलने के लिए जाना पड़ता था। पहले स्वास्थ्य व्यवस्था की कैसी हालत थी? पहले स्वास्थ्य केंद्र में मुश्किल से एक से दो मरीज आते थे। लेकिन, ये संख्या बढ़कर अब 11 हजार तक पहुंच गई। अस्पतालों में दवाइयां अब उपलब्ध रहती हैं। बिहार में पहले बिजली की स्थिति खराब थी। जब हमारी बिहार में सरकार बनी तब जाकर राज्य में डर का माहौल खत्म हुआ। राज्य में कानून व्यवस्था लागू हुई।

लालू प्रसाद यादव को मुख्यमंत्री मैंने बनाया- सीएम नीतीश

आज सदन में संबोधन के दौरान सीएम नीतीश कुमार ने विपक्ष हिंदू-मुसलमान के बीच राजनीति करने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि हिंदू-मुस्लिम का पहले झगड़ा कितना होता था। अगर मुसलमान को कुछ होता था उसको बचाने का कोई उपाय करते थे? इसके अलावा पढ़ाई की व्यवस्था भी बिहार में खराब थी। पहले बिहार में इलाज का भी कोई इंतजाम नहीं था। हमने उसे ठीक किया। नीतीश कुमार ने आगे कहा- तुम्हारे (तेजस्वी यादव) पिता लालू प्रसाद यादव को मुख्यमंत्री मैंने बनाया।

सीएम नीतीश ने कहा कि मैंने दो लाख 74 हजार शिक्षकों की बहाली की। नियोजित शिक्षकों को राज्यकर्मी का दर्जा दिया। पंचायती राज और नगर निकाय में 50 फीसदी महिलाओं को आरक्षण दिया। 2013 में महिला पुलिस को 35 प्रतिशत आरक्षण दिया। पुलिस की बहाली में तेजी लाया। कब्रिस्तानों की घेरबंदी करवाई। एनडीए सरकार सभी जातियों धर्मों के कार्यों को पूरा करने के लिए संकल्परत है।

Created On :   4 March 2025 6:20 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story