अमेरिकी विमान: अमृतसर आने को लेकर पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने केंद्र सरकार पर हमला बोला

- प्लेन में 119 लोग सवार
- 157 लोगों का दूसरा विमान 16 फरवरी को पहुंचेगा
- केंद्र सरकार पर पंजाब को बदनाम करने का आरोप
डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। अमेरिका से डिपोर्ट किए भारतीय लोगों का दूसरा जत्या आज शाम को भारत से अमृतसर पहुंचने वाला है। दूसरे अमेरिकी विमान के अमृतसर आने को लेकर पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने केंद्र सरकार पर हमला बोला। मिली जानकारी के अनुसार विमान की लैंडिंग रात करीब 10 बजे होगी। प्लेन में 119 लोग सवार है। खबरों के मुताबिक यूएस से डिपोर्ट किए जा रहे 157 लोगों का दूसरा विमान16 फरवरी को पहुंचेगा। निर्वासित किए जाने वाले लोगों में हरियाणा से 59, पंजाब से 52, गुजरात से 31 नागरिक हैं। इसके अलावा बचे लोग अन्य राज्यों से संबंधित हैं।
सीएम सिंह ने केंद्र सरकार पर पंजाब को बदनाम करने का आरोप लगाया है। सीएम मान ने कहा अमेरिका से जो भारतीय डिपोर्ट किए जा रहे हैं, उन्हें अमृतसर में ही क्यों उतारा जा रहा है। क्या नरेंद्र मोदी के अमेरिका दौरे के बाद यह ट्रंप का तोहफा है? आज जो भारतीय यूएस से वापस भेजे गए हैं। सीएम भगवंत मान अमेरिका से आने वाले लोगों को रिसीव करने अमृतसर एयरपोर्ट पर जा सकते हैं।
मुख्यमंत्री मान ने कहा हमारा कोई भी भारतीय बेड़ियों में बांधकर न भेजा जाए। अगर कोई विदेश जा रहा है, तो इसलिए जा रहे है क्योंकि भारत में नौकरी नहीं मिल रही है। वे सपने को पूरा करने के लिए विदेश जा रहे हैं। ये भारत सरकार की जिम्मेदारी है कि वो लोग देश छोड़कर न जाएं।
कांग्रेस सांसद मनीष तिवारी ने मान के बयान पर कहा ये विमान पंजाब में क्यों उतर रहे हैं? आप किस तरह का संदेश देने की कोशिश कर रहे हैं? क्या आप यह संदेश देने की कोशिश कर रहे हैं कि अमेरिका में आने वाला हर अवैध अप्रवासी पंजाब से है? विदेश मंत्रालय को बताना चाहिए कि विमान उतारने के लिए अमृतसर को किस मापदंड के आधार पर चुना गया। उन्हें केंद्र सरकार पर पंजाब को बदनाम कराने का आरोप भी लगाया है।
आपको बता दें इससे पहले 104 भारतीयों को लेकर अमेरिका से अवैध प्रवासियों का पहला विमान 5 फरवरी को अमृतसर में आया था। इन सभी के हाथ पैरों में हथकड़ी लगी थी, इस मामले ने सियासी बवाल मचाया था। विपक्षी दलों ने केंद्र सरकार पर खूब निशाना साथा। कुछ नेता ने इसे देश का अपमान बताया।
Created On :   15 Feb 2025 1:40 PM IST