जनसंख्या रोकने की मांग: आरएसएस के बाद गिरिराज सिंह ने भी जनसंख्या नियंत्रण पॉलिसी लागू करने की वकालत की, चीन का भी दिया तर्क

आरएसएस के बाद गिरिराज सिंह ने भी जनसंख्या नियंत्रण पॉलिसी लागू करने की वकालत की, चीन का भी दिया तर्क
  • आरएसएस ने देश में जनसंख्या रोकने की मांग की
  • गिरिराज ने भी जनसंख्या नियंत्रण पॉलिसी लागू करने की बात कही
  • गिरिराज सिंह ने चीन का भी दिया तर्क

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) ने अपने मुखपत्र ऑर्गेनाइजर मैग्जीन में जनसंख्या नियंत्रण को लेकर ठोस कदम उठाने की मांग की है। इस मामले को लेकर अब बीजेपी के दिग्गज नेता और केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा कि अगर चीन वन चाइल्ड पॉलिसी नहीं लाया होता तो वहां की जनसंख्या अनियंत्रित हो जाती।

गिरिराज सिंह ने कहा- हमें भी ऐसे ही कानून की आवश्यकता है जो हिंदू, मुस्लिम, सिख, इसाई, सब पर समान रूप से लागू हो। उन्होंने आगे कहा कि जो कानून की उपेक्षा करे, उसका वोटिंग का अधिकार छीन लिया जाए और सरकारी योजनाओं का कोई लाभ भी उसे न दिया जाए।

बता दें कि, हाल ही में आरएसएस से जुड़ी मैग्जीन ऑर्गेनाइजर ने अपने एक लेख में लिखा था। जिसमें भारत में बढ़ते जनसंख्या को लेकर चर्चा की गई। लेख में लिखा गया है कि देश में एक जनसंख्या नियंत्रण पॉलिसी बनाए जाने जरुरत है।

क्या लिखा है मैग्जीन में

मैग्जीन ने क्षेत्रीय असुंतलन पर भी चिंता जाहिर की है। ऑर्गेनाइजर ने अपने लेख में लिखा कि राष्ट्रीय जनसंख्या नियंत्रण नीति लागू हो। राष्ट्रीय स्तर पर जनसंख्या स्थिर है, लेकिन कई क्षेत्रों और धर्मों में ये समान नहीं है। साथ ही, कुछ सीमावर्ती जिलों में मुस्लिम आबादी में बड़ी बढ़त देखने को मिली है। जोकि काफी ज्यादा चिंताजनक है।

लेख के मुताबिक, पश्चिम बंगाल, असम, बिहार और उत्तराखंड जैसे सीमावर्ती राज्यों में अप्राकृतिक तरीके से जनसंख्या वृद्धि हुई है। इन राज्यों में अवैध विस्थापन के चलते ये बदलाव देखे जा रहे हैं। लेख में आगे लिखा है कि जब लोकतंत्र में प्रतिनिधित्व करने के लिए संख्या महत्वपूर्ण हो जाती है और जनसांख्यिकी से भाग्य का फैसला होने लगता है तो हमें इसकी प्रवृत्ति के प्रति ज्यादा सतर्क रहने की जरूरत है।

Created On :   10 July 2024 5:39 PM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story