दिल्ली सियासत: दिल्ली में अकेले विधानसभा चुनाव लड़ेगी आम आदमी पार्टी, बड़ी हार के बाद बड़ा ऐलान
![दिल्ली में अकेले विधानसभा चुनाव लड़ेगी आम आदमी पार्टी, बड़ी हार के बाद बड़ा ऐलान दिल्ली में अकेले विधानसभा चुनाव लड़ेगी आम आदमी पार्टी, बड़ी हार के बाद बड़ा ऐलान](https://www.bhaskarhindi.com/h-upload/2024/06/06/1334239-arvindkejriwal.webp)
- कांग्रेस के साथ दिल्ली में आप नहीं लड़ेगी चुनाव
- दिल्ली में बड़ी हार के बाद 'आप' का बड़ा ऐलान
- जेल में बंद हैं मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल
डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। आम आदमी पार्टी इस बार के लोकसभा चुनाव में कांग्रेस के साथ मिलकर लोकसभा चुनाव लड़ा था। लेकिन फिर 'आप' एक भी सीट पर सफलता हाथ नहीं लगी। इसके बाद पार्टी के सीनियर नेता गोपाल राय ने कहा कि आम आदमी पार्टी ने फैसला किया है कि वो दिल्ली विधानसभा का चुनाव अकेले लड़ेगी।
साथ ही, गोपाल राय ने यह भी साफ कर दिया कि कांग्रेस के साथ गठबंधन लोकसभा चुनाव के लिए था। ऐसे में वह दिल्ली में होने वाले आगामी विधानसभा चुनाव अकेले लड़ेगी। पार्टी की ओर से यह फैसला ऐसे वक्त में आया है जब दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल जेल में बंद हैं।
बड़ा ऐलान
बता दें कि, इस बार के लोकसभा चुनाव में आप और कांग्रेस ने दिल्ली के अलावा गुजरात, हरियाणा और चंडीगढ़ में एक साथ मिलकर चुनाव लड़ा था। हालांकि, इसमें आम आदमी पार्टी को एक भी सीट पर सफलता हासिल नहीं हुई। वहीं, पंजाब में आम आदमी पार्टी ने अकेले चुनाव लड़ा था। जहां पार्टी को तीन लोकसभा सीटों पर जीत मिली।
विस चुनाव अकेले लड़ेगी 'आप'
गोपाल राय ने मीडिया से कहा, "लोकसभा चुनाव के बाद आज पहली बैठक हुई है, जिसमें चुनाव को लेकर चर्चा हुई। सभी जगह से जो रिपोर्ट आई है कि पूरे देश के चुनाव परिणाम को लेकर लोगों में एक उम्मीद बढ़ी है। हमने तय किया है कि हमारा संघर्ष जारी रहेगा क्योंकि अरविंद केजरीवाल जेल में है। आज निर्णय हुआ है कि सभी विधायक अपनी विधानसभा में अपने कार्यकर्ताओं के साथ चर्चा करेंगे और विकास कार्य को आगे बढ़ाएंगे। 13 जून को सभी कार्यकर्ताओं के साथ बैठक होगी।"
दिल्ली के मंत्री गोपाल राय ने न्यूज एजेंसी एएनआई से कहा, "यह तो पहले दिन से ही स्पष्ट है कि लोकसभा चुनाव के लिए INDIA गठबंधन बना है। जहां तक विधानसभा का सवाल है, वहां कोई गठबंधन नहीं बना है। AAP अपनी पूरी ताकत से चुनाव लड़ेगी।"
Created On :   6 Jun 2024 8:27 PM IST