सवाल-जवाब: क्या भारत में WhatApp होगा बंद? कांग्रेस नेता के सवाल पर आईटी मंत्री अश्विनी वैष्णव ने दिया जवाब

- भारत में व्हाट्सऐप बंद होगा? पर अश्विनी वैष्णव ने दिया जवाब
- बोले- व्हाट्सऐप बंद करने को लेकर अभी कोई रिपोर्ट नहीं
- सदन में आईटी मंत्री ने रखी अपनी बात
डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। क्या भारत में व्हाट्सऐप चलना बंद हो जाएगा? इसी मामले को लेकर सूचना एवं प्रसारण मंत्री अश्विनी वैष्णव ने सोमवार को सदन में बड़ी जानकारी दी। उन्होंने बताया कि मेटा ने भारत में अपनी व्हाट्सऐप सर्विस बंद करने की जानकारी सरकार को नहीं दी है। कांग्रेस नेता विवेक तन्खा ने संसद में सवाल पूछा था कि क्या वॉट्सऐप यूजर्स की डिटेल साझा करने के सरकार के निर्देशों को न मानने के चलते भारत में वॉट्सऐप चलना बंद हो जाएगा?
जानें पूरा मामला
गौरतलब है कि इस साल के शुरुआत में व्हाट्सऐप ने दिल्ली हाईकोर्ट में चेतावनी दी थी कि कंपनी को मैसेजों के एन्क्रिप्शन को तोड़ने के लिए मजबूर किया जाएगा तो वह भारत में काम करना बंद कर देगा। जिसके बाद से ही भारत के व्हाट्सऐप यूजर्स टेंशन में आ गए थे। दिल्ली हाईकोर्ट में मेटा ने सीधे तौर पर भारत सरकार के नए आईटी नियमों को चुनौती दी थी। कोर्ट में मेटा की ओर से कहा गया था कि ये नियम गोपनीयता के अधिकार का उल्लंघन करते हैं।
आईटी ने मंत्री ने सदन में रखी अपनी बात
आईटी मंत्री अश्विनी वैष्णन ने सोमवार को सदन में स्पष्ट कर दिया कि सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म से संबंधित सरकार के निर्देश राष्ट्रीय सुरक्षा और सार्वजनिक व्यवस्था को सुनिश्चित करने के लिए बनाए गए हैं। नए आईटी नियमों के जरिए भारत की संप्रभुता और सुरक्षा होगी। इसके अलावा इस नियम का उद्देश्य किसी भी प्रकार की गतिविधि को रोकने के लिए बनाया गया है। सार्वजनिक व्यवस्था के अलावा अपराध को भी रोकने के लिए नए नियम लाए गए हैं।
मेटा के सीईओ मार्क जुकरबर्ग ने हाल ही में भारत में फैले मैसेजिंग टेक्नोलॉजी की तारीफ की थी। तब मार्क जुकरबर्ग ने कहा था कि भारत मैसेजिंग टेक्नोलॉजी के क्षेत्र में ग्लोबल लीडर है। भारत में 400 मिलियन यूजर्स हैं। जो कि एक बड़ा व्हाट्सऐप बाजार के रूप में भी है। जो कि काफी ज्यादा मायने रखता है।
Created On :   29 July 2024 6:03 PM IST