बजट सत्र: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू का अभिभाषण , भारत में आधुनिक और आत्मनिर्भर कृषि व्यवस्था हमारा लक्ष्य

- संसद भवन पहुंचीं राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू
- संसद का बजट सत्र आज से शुरू
- संयुक्त सदन को राष्ट्रपति का संबोधन
डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। संसद का बजट सत्र आज से शुरू हो गया है। सबसे पहले आज राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू का अभिभाषण हो रहा है। बजट सत्र के पहले दिन आर्थिक सर्वेक्षण पेश होगा। वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण शुक्रवार को वित्तीय वर्ष 2024-25 के लिए इकोनॉमिक सर्वे पेश करेंगी जिसे मुख्य आर्थिक सलाहकार वी अनंत नागेश्वरन की अगुवाई वाली टीम ने तैयार किया है।
LIVE: President Droupadi Murmu addresses Parliament https://t.co/2PKUDqNb5m
— President of India (@rashtrapatibhvn) January 31, 2025
इससे पहले राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू राष्ट्रपति भवन से निकलकर घुड़सवार दस्ते के साथ राष्ट्रपति बग्घी पर सवार होकर संसद भवन पहुंची। राष्ट्रपति का संसद भवन पहुंचने पर भव्य स्वागत किया गया। सदन पहुंचकर राष्ट्रपति दोनों सदनों की संयुक्त बैठक को संबोधित कर रही है।
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने अपने अभिभाषण की शुरुआत में संविधान को अंगीकार किए जाने के 75 साल पूरे होने का जिक्र करते हुए सबसे पहले संविधान निर्माता बाबा साहेब डॉक्टर भीमराव आंबेडकर को नमन किया। राष्ट्रपति ने मौनी अमावस्या के दिन प्रयागराज महाकुंभ में हुई भगदड़ घटना पर भी दुख व्यक्त किया और घायलों के शीघ्र स्वस्थ्य होने की कामना की। राष्ट्रपति ने कहा सरकार का सभी को आवास उपलब्ध कराने ,शिक्षा और रोजगार पर उपलब्ध कराने पर जोर है। राष्ट्रपति ने कहा अब तक 2 करोड़ 25 लाख स्वामित्व कार्ड वितरित किए गए हैं।
महिलाएं आज लड़ाकू विमान उड़ा रही है। महिलाएं आज ओलंपिक मेडल जीत रही है। युवाओं को रोजगार के अवसर उपलब्ध । देश में शिक्षण संस्थाओं की संख्या बढ़ी। खेलो इंडिया योजना में खिलाड़ियों को नए मौके मिलें।
Live Updates
- 31 Jan 2025 11:29 AM IST
अमृतकाल में केंद्र सरकार
भारत की विकास यात्रा के इस अमृतकाल को आज मेरी सरकार अभूतपूर्व उपलब्धियों के माध्यम से नई ऊर्जा दे रही है।
भारत की विकास यात्रा के इस अमृतकाल को आज मेरी सरकार अभूतपूर्व उपलब्धियों के माध्यम से नई ऊर्जा दे रही है। pic.twitter.com/50U9rpLKME
— President of India (@rashtrapatibhvn) January 31, 2025 - 31 Jan 2025 11:26 AM IST
बजट सत्र
संसद की इस बैठक को संबोधित करते हुए मुझे हार्दिक प्रसन्नता हो रही है।
संसद की इस बैठक को संबोधित करते हुए मुझे हार्दिक प्रसन्नता हो रही है। pic.twitter.com/R7SAhcBsgB
— President of India (@rashtrapatibhvn) January 31, 2025
Created On :   31 Jan 2025 11:15 AM IST