Ambedkar Jayanti 2025: एक ही मंच पर साथ बैठे नजर आए राहुल गांधी-CM रेखा गुप्ता, वीडियो वायरल, अंबेडकर जयंती पर संसद में भव्य कार्यक्रम

एक ही मंच पर साथ बैठे नजर आए राहुल गांधी-CM रेखा गुप्ता, वीडियो वायरल, अंबेडकर जयंती पर संसद में भव्य कार्यक्रम

    डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। संविधान निर्माता डॉ. भीमराव रामजी अंबेडकर की जयंती पर देशभर में उत्साह का माहौल है। इस मौके पर सोमवार (14 अप्रैल) को संसद परिसर में भी एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी और दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता का एक वीडियो सुर्खियों में आ गया है। जिसमें दोनों को एक सोफे पर एक साथ बैठे हुए देखा जा सकता है। कार्यक्रम में राष्ट्रपती द्रौपदी मुर्मू, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सहित कई दिग्गज शामिल हुए।

    कार्यक्रम में कौन-कौन हुआ शामिल

    इस कार्यक्रम में कई दिग्गज नेताओं को देखा गया। जिनमें राष्ट्रति द्रौपदी मुर्मू, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, लोकसभा स्पीकर ओम बिरला, केंद्रीय मंत्री किरण रिजिजू, अर्जुन राम मेघवाल, पीयूष गोयल, लोकसभा सांसद और विपक्ष के नेता राहुल गांधी, कांग्रेस संसदीय दल की अध्यक्ष सोनिया गांधी, कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे, दिल्ली सीएम रेखा गुप्ता और अन्य नेता शामिल थे। इसके आलावा भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा, कांग्रेस नेता और हरियाणा के मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा भी कार्यक्रम में शामिल हुए।

    भारत आगे बढ़ेगा- रेखा गुप्ता

    अंबेडकर जयंती पर दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने कहा कि जिस तरह से डॉ. बीआर अंबेडकर ने देश का मार्गदर्शन किया और संविधान दिया - संविधान में जो कुछ भी है वह देश के लोगों के बेहतर हित में है, और भारत का आगे बढ़ना जारी रखेगा।

    Created On :   14 April 2025 2:17 PM IST

    Tags

    और पढ़ेंकम पढ़ें
    Next Story