Russia–Ukraine War: यूक्रेन के खिलाफ युद्ध में रूस की बड़ी जीत! अमेरिका के F-16 विमान को रूसी सेना ने किया ढेर

- यूक्रेन के खिलाफ युद्ध में रूस की बड़ी जीत!
- अमेरिका के F-16 विमान को रूसी सेना ने किया ढेर
- F-16 लड़ाकू विमान के खो जाने के बारे में सूचना दी- यूक्रेन वायु सेना
डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। यूक्रेन के खिलाफ युद्ध में रूस की सेना ने अमेरिकी डिजाइन वाले एफ-16 लड़ाकू विमान को मार गिराया है। रूसी रक्षा मंत्रालय ने दो दिन पहले इस बारे में घोषणा की है। रूसी मंत्रालय ने यह जानकारी दी है कि उसकी फोर्स ने यूक्रेन में अमेरिकी डिजाइन वाले एफ-16 लड़ाकू विमान को मार गिराया है। हालांकि, अभी तक रूस ने इस पूरे मामले में यह नहीं बताया है कि उसने कहा पर अमेरिका के विमान को मार गिराया है।
बता दें कि, युक्रेन के खिलाफ पूरे युद्ध के दौरान रूस ने पहली बार अमेरिकी के एफ-16 को तबाह करने का बड़ा दावा किया है। यह अमेरिकी की सबसे बेहतरीन विमानों में से एक है। मीडिया से बात करते हुए रूसी मंत्रालय ने कहा- यूक्रेनी वायु सेना के एक एफ-16 विमान को हवाई रक्षा साधनों ने मार गिराया। हालांकि, इस बारे में कोई और जानकारी नहीं दी गई। शनिवार को यूक्रेनी वायु सेना ने अपने एक F-16 लड़ाकू विमान के खो जाने की सूचना दी थी।
F-16 लड़ाकू विमान के खो जाने के बारे में सूचना दी- यूक्रेनी वायु सेना
गौरतलब है कि, 12 अप्रैल को यूक्रेनी वायु सेना ने अपने एक F-16 लड़ाकू विमान के खो जाने के बारे में सूचना दी थी। इसके बाद विमान के दुर्घटनाग्रस्त होने के कारणों के बारे में पता लगाने के लिए एक अंतर-विभागीय आयोग का गठन किया गया।
इधर, बीबीसी यूक्रेन ने भी यूक्रनी सूत्रों के हवाले से पुष्टि की है कि एफ-16 को रूसी सेना ने मार गिराया था। सूत्रों के हवाले से जानकारी दी गई थी कि कुल मिलाकर, रूसियों ने विमान पर तीन मिसाइलें दागीं। यह या तो एस-400 ग्राउंड-बेस्ड सिस्टम से निर्देशित एंटी-एयरक्राफ्ट मिसाइल थी या आर-37 एयर-टू-एयर मिसाइल थी।
Created On :   15 April 2025 7:40 PM IST