कांग्रेस पर बड़ा आरोप: हरियाणा मंत्री महिपाल ढांडा ने कांग्रेस पर लगाए गंभीर आरोप, कहा- जब PM मोदी गुजरात के सीएम थे तब...

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। कांग्रेस सांसद प्रियंका गांधी के पति और कारोबारी रॉबर्ड वाड्रा से मगंलवार (15 अप्रैल) ईडी ने पूछताछ की। इसपर हरियाणा के मंत्री महिपाल ढांडा की प्रतिक्रिया सामने आई है। उन्होंने कांग्रेस पर जोरदार निशाना लगाते हुए कहा कि कांग्रेस ने साल 2004 से 2014 तक जितने भी घोटाले किए हैं भारतीय जनता पार्टी उसके खिलाफ सड़कों पर उतर रही है। ढांका ने आरोप भी लगाया कि जब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी गुजरात के मुख्यमंत्री थे, तब कांग्रेसकैसे उन्हें प्रताड़ित करती थी।
कांग्रेस पर जोरदार निशाना
हरियाणा के मंत्री महिपाल ढांडा ने कहा कि ये स्वतंत्र एजेंसियां हैं, इनके पास कुछ इनपुट होगा और उसी इनपुट के आधार पर ये एजेंसियां काम करती हैं। ये कांग्रेस की सरकार नहीं है जिसने सभी एजेंसियों को पंगु बना रखा था। जब प्रधानमंत्री मोदी गुजरात के मुख्यमंत्री थे, तब वे(कांग्रेस) कैसे उन्हें प्रताड़ित करते थे, लेकिन उन्होंने कभी कुछ नहीं कहा। अब भाजपा सरकार पूरी निष्पक्षता के साथ काम कर रही है।
#WATCH | चंडीगढ़: हरियाणा के मंत्री महिपाल ढांडा ने ED द्वारा कारोबारी रॉबर्ट वाड्रा को तलब किए जाने पर कहा, "ये स्वतंत्र एजेंसियां हैं, इनके पास कुछ इनपुट होगा और उसी इनपुट के आधार पर ये एजेंसियां काम करती हैं। ये कांग्रेस की सरकार नहीं है जिसने सभी एजेंसियों को पंगु बना रखा… pic.twitter.com/q1Wf6RaMu9
— ANI_HindiNews (@AHindinews) April 15, 2025
सत्त में आकर एजेंसियों को दी स्वतंत्रता- महिाल ढांडा
उन्होंने आगे कहा कि 2004 से 2014 तक कांग्रेस सरकारों द्वारा किए गए घोटालों के खिलाफ लोग सड़कों पर उतरे, भाजपा भी सड़कों पर उतरी। हमने कहा कि इनकी ईडी, सीबीआई जांच होनी चाहिए, उन्होंने केस दर्ज किए और उन्हें लगा कि राज उनका ही है जैसा चाहेंगे वैसा फैसला करा लेंगे लेकिन भाजपा सरकार ने सत्ता में आकर एजेंसियों को स्वतंत्र कर दिया।
Created On :   15 April 2025 6:24 PM IST