वंदे भारत एक्सप्रेस: 15 सितंबर को देश को मिलेगी दस 10 नई वंदे भारत एक्सप्रेस की सौगात, जानिए किन शहरों से गुजरेगी ट्रेन

15 सितंबर को देश को मिलेगी दस 10 नई वंदे भारत एक्सप्रेस की सौगात, जानिए किन शहरों से गुजरेगी ट्रेन
  • जल्द ही आने वाली हैं 10 वंदे भारत एक्सप्रेस
  • आना जाना हो सकता है आसान
  • ये है ट्रेनों का टाइम टेबल

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। पीएम नरेंद्र मोदी 15 सितंबर को देश के अलग-अलग राज्यों से 10 नई वंदे भारत एक्सप्रेस को हरी झंडी दिखाएंगे। जिसमें बिहार, उत्तर प्रदेश, पश्चिम बंगाल, छत्तीसगढ़, झारखंड, ओडिशा, कर्नाटक, तेलंगाना, आंध्रप्रदेश और महाराष्ट्र शामिल हैं। तीन ट्रेनों के साथ सबसे ज्यादा ट्रेनें ओडिशा को मिलेंगी।

कौन सी 10 वंदे भारत को दिखाई जाएगी हरी झंडी?

वाराणसी-देवघर वंदे भारत एक्सप्रेस, ट्रेन नं- 22499/22500

पीएम मोदी देवघर-वाराणसी वंदे भारत एक्सप्रेस को भी हरी झंडी दिखाएंगे। ये ट्रेन वाराणसी कैंट स्टेशन से सुबह 6 बजकर 20 मिनट पर खुलेगी और दोपहर में 1:30 बजे देवघर स्टेशन पहुंचेगी। वापसी में दोपहर 3:15 पर देवघर से चलेगी और रात 10:20 बजे वाराणसी कैंट वापस लौटेगी।

हावड़ा-गया वंदे भारत एक्सप्रेस, ट्रेन नं- 22499/22500

ये ट्रेन 2:25 पर हावड़ा के लिए रवाना होगी और रात 8:50 बजे हावड़ा पहुंचेगी। वहीं सुबह 6:50 पर हावड़ा से चलेगी और दोपहर 1:20 पर गया जंक्शन पहुंचेगी। ये ट्रेन गया से चलने के बाद कोडरमा, पारसनाथ, धनबाद, प्रधानखनटा, आसनसोल, दुर्गापुर या हावड़ा स्टेशन पर रुकेगी।

आगरा कैंट-वाराणसी वंदे भारत एक्सप्रेस, ट्रेन नं-20175/20176

आगरा वाराणसी के बीच चलने वाली वंदे भारत ट्रेन आगरा कैंट स्टेशन से खुलने के बाद टूंडला जंक्शन, इटावा जंक्शन, कानपुर सेंट्रल, प्रयागराज जंक्शन पर रुकते हुए वाराणसी के लिए रवाना होगी। ये ट्रेन आगरा कैंट से सुबह 6 बजे खुलेगी और दोपहर 1 बजे तक वाराणसी जंक्शन पहुंचेगी। वापसी में वाराणसी से दोपहर 3:20 पर चलेगी और रात 10:20 पर आगरा कैंट पहुंचेगी।

राउरकेला-हावड़ा वंदे भारत एक्सप्रेस, ट्रेन नं- 20835/20836

राउरकेला-हावड़ा वंदे भारत एक्सप्रेस हावड़ा से सुबह 6 बजे रवाना होगी। 11:50 पर राउरकेला पहुंचेगी। वापसी में यह राउरकेला से दोपहर 1:40 बजे रवाना होगी और शाम 7:40 के करीब हावड़ा पहुंचेगी।

पटना-टाटानगर वंदे भारत एक्सप्रेस

टाटानगर-पटना वंदे भारत एक्सप्रेस हफ्ते में 6 दिन चल सकती है। पटना से टाटानगर की दूरी 7 घंटे में पूरी होगी। इसके संभावित शेड्यूल के अनुसार ये ट्रेन सुबह 6 बजे टाटानगर से रवाना होगी और दोपहर 1 बजे पटना पहुंचेगी। वापस आते समय ये ट्रेन दोपहर 3 बजे पटना से चलेगी और रात 11 बजे टाटानगर पहुंचेगी।

टाटानगर-बहरामपुर वंदे भारत एक्सप्रेस

टाटानगर-बहरामपुर वंदे भारत एक्सप्रेस का ट्रायल रन पूरा हो चुका है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक ट्रेन सुबह 5:20 बजे टाटानगर से निकलेगी और दोपहर 2:15 तक बरहामपुर पहुंचेगी। वापस आते समय ये दोपहर 3 बजे बरहामपुर से रवाना होगी और रात 11:55 बजे टाटानगर पहुंचेगी।

हुबली-पुणे वंदे भारत एक्सप्रेस

पीएम मोदी 15 सितंबर को झारखंड के जमशेदपुर से महाराष्ट्र के पुणे को कर्नाटक के हुबली से जोड़ने वाली ट्रेन का उद्घाटन करेंगे। ये ट्रेन सुबह 5 बजे हुबली से रवाना होगी। ये दोपहर 1:30 बजे पुणे पहुंचेगी। एक घंटे के बाद ये ट्रेन दोपहर 2:30 बजे पुणे से निकलेगी और रात 10 बजे हुबली पहुंचेगी।

हावड़ा-भागलपुर वंदे एक्सप्रेस

वंदे भारत एक्सप्रेस से भागलपुर से हावड़ा तक का सफर 6.20 घंटे का होगा। वापस आते समय ये ट्रेन करीब 6 घंटे में हावड़ा से भागलपुर पहुंचेगी। दूसरे सुपरफास्ट ट्रेनों से मिलाया जाए तो ये करीब दो से ढाई घंटे का कम समय लेगी। हावड़ा से सुबह 7:45 पर रवाना होगी और दोपहर 2:05 पर पहुंचेगी। जिसके बाद ट्रेन दोपहर 3:20 पर भागलपुर से चलेगी और रात 9:20 पर हावड़ा पहुंचेगी।

नागपुर-सिकंदराबाद वंदे भारत एक्सप्रेस

संभावित समय के मुताबिक, नागपुर से वंदे भारत सुबह 5 बजे चलेगी और दोपहर 12:15 बजे सिकंदराबाद पहुंचेगी। वापस आते समय ये ट्रेन सिकंदराबाद से दोपहर 1 बजे चलेगी और रात 8:20 बजे नागपुर पहुंचेगी।

दुर्ग-विशाखापट्टनम वंदे भारत एक्सप्रेस

ये ट्रेन दुर्ग से सुबह 6 बजे चलेगी और करीब दोपहर 2:30 बजे विशाखापट्टनम पहुंचेगी। वहां से दोपहर में करीब 3:15 बजे ये चलेगी और रात 11:50 पर दुर्ग लौटेगी।

Created On :   12 Sept 2024 8:13 AM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story