कोहली ने भारतीय पैरालंपिक दल को दी शुभकामनाएं
![Virat Kohli wishes Indian Paralympic contingent Virat Kohli wishes Indian Paralympic contingent](https://d35y6w71vgvcg1.cloudfront.net/media/2021/08/790297_730X365.jpg)
By - Bhaskar Hindi |24 Aug 2021 9:01 AM IST
Paralympic कोहली ने भारतीय पैरालंपिक दल को दी शुभकामनाएं
हाईलाइट
- पैरालम्पिक का आयोजन 24 अगस्त से पांच सितंबर तक होना है
डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। भारतीय टीम के कप्तान विराट कोहली ने भारतीय पैरालम्पिक दल को टोक्यो पैरालम्पिक 2020 के लिए अपनी शुभकामनाएं दी है। पैरालम्पिक का आयोजन 24 अगस्त से पांच सितंबर तक होना है।
कोहली ने ट्विटर पर लिखा, टोक्यो पैरालिंपिक में भारत के ध्वज दल को मेरी शुभकामनाएं। मैं आप में से प्रत्येक के लिए चीयर कर रहा हूं और मुझे यकीन है कि आप हमें गौरवान्वित करेंगे।
भारत ने टोक्यो पैरालम्पिक के लिए अपना अबतक का सबसे बड़ा दल भेजा है और कुल 54 पैरा एथलीट्स इन खेलों में भाग लेंगे। टोक्यो पैरालम्पिक खेलों का उद्घाटन समारोह गुरूवार देर शाम होगा।
आईएएनएस
Created On :   24 Aug 2021 1:30 PM IST
Next Story