पहलगाम आतंकी हमला: 'अशहदु अल्लाह इल्लाह इल्लल्लाहु...', कलमा को लेकर BJP सांसद निशिकांत दुबे ने किसको कसा तंज

  • देश में पहलगाम आतंकी हमले पर रोष
  • भाजपा सांसद निशिकांत दुबे ने किया ट्वीट
  • कलमा को लेकर कही ये बात

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। जम्मू कश्मीर के पहलगाम में मंगलवार को पर्यटकों पर आतंकियों के कायराना हमले को लेकर देश में आक्रोश का माहौल है। इस हमले में आतंकियों ने 26 लोगों की नृशंस हत्या कर दी। इस दौरान आतंकियों ने पर्यटकों पर फायरिंग करने से पहले उनसे कलमा पढ़ने को कहा था। आतंकियों के कलमा पूछ कर हमला करने पर झारखंड के गोड्डा से भाजपा सांसद निशिकांत दुबे का बयान सामने आया। उन्होंने कहा है कि आजकल मैं कलमा सीख रहा हूं, पता नहीं कब जरूरत पड़ जाए।

एक्स पर निशिकांत दुबे ने किया ट्वीट

सोशल मीडिया एक्स पर निशिकांत दुबे ने लिखा, "अशहदु अल्लाह इल्लाह इल्लल्लाहु वह दहु ला शरी-क लहू व अशदुहु अन्न मुहम्मदन अब्दुहु व रसूलुहु। आजकल कलमा सीख रहा हूं, पता नहीं कब जरूरत पड़े।"

बता दें, पहगाम आतंकी हमले पर भी निशिकांत दुबे ने एक्स पर पोस्ट किया ता। उन्होंने लिखा था, "देश का बंटवारा जब हिंदू और मुसलमान के नाम पर हो गया तो केवल वोट बैंक के लिए अल्पसंख्यक के नाम पर मुसलमानों को ज्यादा अधिकार देकर हिंदुओं को दोयम दर्जे का नागरिक बनाने वालों को आज पहलगाम की घटना पर बताना चाहिए कि आज की हत्या धर्म के आधार पर की गई या नहीं? लानत है सेकुलरवादी नेताओं पर, आर या पार पाकिस्तान के कब्जे का कश्मीर हमारा होगा, धैर्य रखिए यह मोदी की सरकार है, जिसके गृहमंत्री अमित शाह हैं। संविधान का आर्टिकल 26 से 29 तक खत्म करने का समय है।"

रॉबर्ड वाड्रा के बयान पर किया पलटवार

इस दौरान निशिकांत दुबे ने रॉबर्ड वाड्रा के बयान पर पलटवार किया था। उन्होंने कहा था, "दुख की इस घड़ी में भी गांधी परिवार को मुसलमान दिखता है, कांग्रेस के इसी मानसिकता ने आज देश में नफरत का पौधा अंकुरित कर दिया है। भारत सनातन धर्म के कारण ही कश्मीर से कन्याकुमारी तक एक है। भारत प्रधानमंत्री के नेतृत्व में मजबूत और कामयाब है और होगा ही। आतंकवादी और उनके संरक्षक मारे जाएंगे, भारत के बाहर बैठे दुश्मन और मुसलमानों को भड़काने वाले देश के अंदर के दुश्मन नेस्तनाबूद होंगे। जय शिव।"

मालूम हो कि कांग्रेस सांसद प्रियंका गांधी के पति रॉबर्ट वाड्रा ने जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले को लेकर विवादित बयान दिया था। उन्होंने कहा था कि देश में मुसलमान कमजोर महसूस कर रहे हैं और ये घटना पीएम मोदी के लिए एक संदेश है।

Created On :   24 April 2025 10:09 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story