कुएं पर अदा की जा रही थी शादी की रस्म, दर्जनभर महिलाएं कुएं में गिरी, 13 की मौत

- रस्म के दौरान कुएं का स्लैब टूटा
डिजिटल डेस्क, लखनऊ। उत्तरप्रदेश के कुशीनगर के नौरंगिया गांव में में बीती रात बड़ा भयावह हादसा हो गया, जिसमें 13 लोगों की मौत हो गई। दर्दनाक हादसे से शादी के खुशी का माहौल मातम छा गया। घटना उस दौरान हुई जब शादी की एक रस्म निभाई जा रही थी। रस्म के दौरान कुएं का स्लैब टूट गया। जिससे दो दर्जन से अधिक महिलाएं भरभराकर कुएं में जा गिरी। जिनमें महिला बच्ची किशोरी शामिल है। कुएंं में और लोगों के होने की आशंका से बचाव कार्य देर रात तक चलती है। घटना के बाद गांव में मातम छा गया। शादी वाले घर के साथ गांव के हर घर में चीख पुकार मच गई। गांव से जिला अस्पताल तक हाहाकार मचा रहा। जानकारी के अनुसार गांव में परमेश्वर कुशवाह के बेटे अमित कुशवाह की शादी की रस्म अदा की जा रही थी।
मृतकों की हुई पहचान
ममता (35) पत्नी रमेश
शकुंतला (34) पत्नी भोला
पूजा यादव (20) पुत्री बलवंत
शशिकला (15) पुत्री मदन
आरती (13) पुत्री मदन
पूजा चौरसिया (17) पुत्री राम बड़ाई
ज्योति चौरसिया(10) राम बड़ाई
मीरा (22) पुत्री सुग्रीव
परी (20) पुत्री राजेश
राधिका (20) पुत्री महेश कुशवाहा
सुंदरी (9) पुत्री प्रमोद कुशवाहा
अपनी जान की परवाह किए बिना गांव के प्रिंस और रविशंकर अंधेरे में ही कुएं में धंसे और एक एक कर सभी को बाहर निकाला इसी बीच सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने बचाव कार्य किया। पुलिस की मौजूदगी में 25 महिलाओं को बाहर निकाला जिनमें बच्ची और कुछ किशोरियां शामिल है। घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जिनका इलाज जारी है। इनमें से कई की हालत गंभीर बताई जा रही है
Created On :   17 Feb 2022 9:42 AM IST