कर्नाटक में तीन दिन पहले जिस पुल का उद्घाटन हुआ वो पानी में बह गया

- पुल पर खर्च हुए थे 80 लाख रूपए
डिजिटल डेस्क, बैंगलोर। विकास के तमाम वादे करने वाली सरकार की पोल कुछ दिन में ही खुल जाएंगी ये विकास के उन सभी वादों को खोखला करने के साथ साथ भ्रष्टाचार को दर्शाती है। हालांकि पुल के ढहने के पीछे तूफान बताया जा रहा है जो पहले ध्वस्त हुआ और फिर बह गया। आपको बता दें विधायक रघुपति भट ने 3 दिन पहले ही तैरते पुल का उद्घाटन किया और उस पर चले भी, जो 72 घंटे के बाद ढह भी गया। पुल पर एक साथ 100 लोग चलने का अनुमान लगाया जा रहा था। सूबे में पर्यटन को बढ़ाने की खातिर सरकार ने पुल का निर्माण कराया लेकिन पुल उद्घाटन करने के कुछ दिन बाद भी बह गया।
दरअसल कर्नाटक के उडुपी में मालपे बीच पर बना राज्य का पहला तैरता पुल समुद्र में बह गया। पुल 100 मीटर लंबा और 3 मीटर चौड़ा था, जिस पर सरकार ने करीब 80 लाख रूपए खर्च किए गए। कर्नाटक में चक्रवाती तूफान आने के बाद पुल ढ़हने की घटना घटी।
Created On :   10 May 2022 12:57 PM IST