Sanjay Nirupam Statement: उद्धव ठाकरे और राज ठाकरे के साथ आने पर महाराष्ट्र सियासत में हलचल, संजय निरुपम ने भी साधा दोनों भाइयों पर निशाना

उद्धव ठाकरे और राज ठाकरे के साथ आने पर महाराष्ट्र सियासत में हलचल, संजय निरुपम ने भी साधा दोनों भाइयों पर निशाना
  • उद्धव ठाकरे और राज ठाकरे की बढ़ रही हैं नजदीकियां
  • महाराष्ट्र की सियासत गर्माई
  • संजय निरुपम ने दोनों भाइयों को घेरा

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। राज ठाकरे और उद्धव ठाकरे की नजदीकियों को लेकर महाराष्ट्र की सियासी गलियारों में हलचल देखने को मिल रही है। इसको ही लेकर अब संजय निरुपम ने वापस से दोनों भाइयों पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा है कि, 'जब दो शून्य मिलते हैं तो कोई आंकड़ा नहीं बनता है, बस एक और शून्य जुड़ जाता है।'

महाराष्ट्र की सियासत को गर्माते हुए शिवसेना के करीबी माने जाने वाले संजय निरुपम ने उद्धव ठाकरे के एमएनएस के साथ संभावित गठजोड़ को लेकर ही घेरा है। उन्होंने कहा है कि, उद्धव ठाकरे को अपने पैरों पर खड़ा होने के लिए कभी कांग्रेस का सहारा लेना पड़ता है तो कभी मुस्लिम वोटों की राजनीति का और अब उन्होंने माहाराष्ट्र निर्माण सेना के साथ आने में दिलचस्पी दिखाई है।

निरुपम ने क्या कहा?

निरुपम का कहना है कि, 'दोनों घाटे में चल रही पार्टियां हैं। राजनीतिक रुप से ये खत्म हो चुके हैं। अब महाराष्ट्र के लिए अच्छा करने की आड़ में ये सिर्फ अपना राजनीतिक हित साधने में लगे हुए हैं।' उन्होंने साफ कहा है कि, जनता की तरफ से दोनों दलों को नकार दिया गया है। अब वो अपनी राजनीतिक जमीन को बचाने के लिए ही एक-दूसरे का सहारा ले रहे हैं।

महाराष्ट्र की राजनीति तेज

ये बयान भी ऐसे समय आया है जब महाराष्ट्र राजनीति जोरों पर है। आने वाले चुनावों को लेकर गठजोड़ और समीकरणों की चर्चाएं भी काफी ज्यादा तेज हैं। उद्धव ठाकरे की तरफ से एमएनएस को भेजे जाने वाले प्रस्ताव की खबर सुनते ही कई सवाल आने लगे हैं।

Created On :   20 April 2025 5:48 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story