पंजाबी सिंगर और कांग्रेस नेता सिद्धू मूसेवाला को दिनदहाड़े गोलियों से भूना

- मान ने शनिवार को ही सिद्धू मूसेवाला की सिक्योरिटी घटाई थी
डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। पंजाब चुनाव से पहले कांग्रेस में शामिल हुए लोकप्रिय पंजाबी गायक और रैपर सिद्धू मूसेवाला की दिनदहाड़े गोली मारकर हत्या कर दी गई है।
आपको बता दे पंजाब के सीएम भगवंत मान की अगुवाई वाली आप सरकार ने शनिवार को ही सिद्धू मूसेवाला की सिक्योरिटी घटाई थी। इससे पहले मूसेवाला के पास पहले करीब 8 से 10 गनमैन थे, लेकिन मान ने उनको सिर्फ 2 ही गनमैन दिए। मिली हुई जानकारी के मुताबिक, सिद्धू मूसेवाला साथियों के साथ गाड़ी से जा रहे थे। काले रंग की गाड़ी में सवार 2 हमलावरों ने उन पर फायरिंग की है, जिसमें उनके दोनों गनमैन घायल हो गए।
मूसेवाला ने मानसा से कांग्रेस के टिकट पर विधानसभा चुनाव लड़ा था। उन्हें आप के डॉ विजय सिंगला ने 63,323 मतों के अंतर से हराया था। मानसा जिले के एक गांव मूसा के रहने वाले मूस वाला पिछले साल नवंबर में काफी धूमधाम से कांग्रेस में शामिल हुए थे। कांग्रेस ने उन्हें मनसा विधानसभा क्षेत्र से टिकट देने के साथ, मनसा के तत्कालीन विधायक नजर सिंह मनशाहिया ने पार्टी के खिलाफ विद्रोह कर दिया था और कहा था कि वह विवादास्पद गायक की उम्मीदवारी का विरोध करेंगे।
Created On :   29 May 2022 6:57 PM IST