अमित शाह ने केंद्रीय गृह मंत्री, राजनाथ ने रक्षा मंत्री का पदभार संभाला

- गृह मंत्री का कार्यभार संभालने के बाद दफ्तर में अमित शाह का स्वागत हुआ
- राजनाथ सिंह ने रक्षा मंत्रालय का चार्ज लिया
- गृह राज्यमंत्री श्रीपद नाइक भी मौजूद रहे
- शाह के साथ गृह राज्यमंत्री नित्यानंद राय और जी किशन रेड्डी भी मौजूद रहे
डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। मोदी सरकार के मंत्रिमंडल के बंटवारे के बाद आज (1 जून) कई मंत्रियों ने अपने पदभार ग्रहण किए। शनिवार को अमित शाह ने केंद्रीय गृहमंत्री के रूप में कार्यभार संभाला। वहीं राजनाथ सिंह ने केंद्रीय रक्षा मंत्री का चार्ज लिया। इस दौरान उनके साथ राज्यमंत्री भी मौजूद रहे।
Shri @AmitShah assumes office as Home Minister of India at North Block in New Delhi. pic.twitter.com/CD5AOGABTn
— BJP (@BJP4India) June 1, 2019

नरेन्द्र सिंह तोमर ने कृषि और किसान कल्याण मंत्री का कार्यभार संभाला

प्रकाश जावड़ेकर ने पर्यावरण, वन और जलवायु परिवर्तन मंत्रालय का कार्यभार संभाला। बाबुल सुप्रियो ने भी पर्यावरण, वन और जलवायु परिवर्तन मंत्रालय में राज्यमंत्री का चार्ज लिया।

रक्षा मंत्री का पद संभालने से पहले राजनाथ सिंह शनिवार सुबह नेशनल वॉर मेमोरियल पहुंचे। यहां उन्होंने शहीदों को श्रद्धांजलि दी। सिंह के साथ सेना प्रमुख जनरल बिपिन रावत, एयर चीफ मार्शल बीएस धनोआ और नौसेना प्रमुख एडमिरल करमबीर सिंह भी थे।

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह शनिवार को रक्षा मंत्रालय पहुंचे। जहां अफसरों ने उनका स्वागत किया। राजनाथ ने मंत्रालय का चार्ज संभाला। इस दौरान गृह राज्यमंत्री श्रीपद नाइक भी उनके साथ मौजूद रहे।

अमित शाह ने गृह मंत्रालय पहुंचकर चार्ज संभाला। इस मौके पर गृह मंत्रालय के दफ्तर को काफी सजाया गया था। नॉर्थ ब्लॉक में केन्द्रीय गृह सचिव राजीव गाबा और अन्य वरिष्ठ अधिकारियों ने अमित शाह का स्वागत किया। इस दौरान शाह के साथ गृह राज्यमंत्री नित्यानंद राय और जी किशन रेड्डी भी मौजूद रहे।
Created On :   1 Jun 2019 1:23 PM IST