अयोध्या में दीपोत्सव का भव्य आयोजन, देखें तस्वीरें

- इस भव्य आयोजन की साक्षी दक्षिण कोरिया की प्रथम महिला किम जंग सूक भी बनी।
- मंगलवार से शुरू हुआ दीपोत्सव तीन दिनों तक अयोध्या में मनाया जाएगा।
- श्रीराम की नगरी अयोध्या में ऐतिहासिक दीपोत्सव मनाया जा रहा है।
डिजिटल डेस्क, लखनऊ। श्रीराम की नगरी अयोध्या में ऐतिहासिक दीपोत्सव मनाया जा रहा है। मंगलवार से शुरू हुआ दीपोत्सव तीन दिनों तक अयोध्या में मनाया जाएगा। इस भव्य आयोजन की साक्षी दक्षिण कोरिया की प्रथम महिला किम-जुंग-सुक भी बनी। दीपोत्सव के पहले दिन कई सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए गए। लेजर शो और भव्य सजावट ने लोगों को खासा आकर्षित किया। सरयू के तट पर एक साथ 301152 दीये जलाए गए जिसके चलते दीपोत्सव गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में दर्ज हो गया।
अयोध्या के तीन दिवसीय दीपोत्सव में इस बार त्रेतायुग जैसी झलक देखने को मिल रही है। त्रेता युग में जैसे प्रभु श्रीराम पुष्पक विमान से उतरे थे, ठीक वैसे ही आज भी प्रभु श्रीराम, मां सीता और लक्ष्मण स्वरुप हेलिकॉप्टर से पहंचे। मंच पर यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने श्रीराम का राज्याभिषेक। भगवान राम का स्वागत का अयोध्या की जनता ने फूल बरसाकर किया। इससे पहले प्रभु राम की जन्मस्थली में उनकी लीलाओं को प्रदर्शित करती कई झांकियां भी निकाली गईं। शाम को संपूर्ण अयोध्या नगरी ने रिकॉर्ड दिये जलाकर प्रभु राम के आगमन की खुशियां मनाई। तस्वीरों में देखिए अयोध्या में कैसे मनाया जा रहा है दीपोत्सव।














Created On :   6 Nov 2018 10:06 PM IST