मशहूर कॉमेडियन राजू श्रीवास्तव को 15 दिन बाद आया होश, प्रशंसकों में खुशी की लहर

- डॉक्टरों की सतत निगरानी
डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। राजू श्रीवास्तव को आज 15 दिन के बाद होश आया है। एम्स दिल्ली में डॉक्टरों द्वारा उनकी निगरानी की जा रही है। उनके स्वास्थ्य की स्थिति में सुधार हो रहा है। राजू श्रीवास्तव के निजी सचिव गरवित नारंग ने जानकारी देते हुए बताया।
आपको बता दे वर्कआउट के दौरान सीने में दर्द और गिरने के बाद उन्हें 10 अगस्त को भर्ती कराया गया था। तब से दिल्ली एम्स में विशेषज्ञ डॉक्टरों की सतत निगरानी में थे।
राजू श्रीवास्तव को आज 15 दिन के बाद होश आया है। AIIMS दिल्ली में डॉक्टरों द्वारा उनकी निगरानी की जा रही है। उनके स्वास्थ्य की स्थिति में सुधार हो रहा है: गरवित नारंग, उनके निजी सचिव
— ANI_HindiNews (@AHindinews) August 25, 2022
वर्कआउट के दौरान सीने में दर्द और गिरने के बाद उन्हें 10 अगस्त को भर्ती कराया गया था।
फाइल फोटो pic.twitter.com/D7rBUKIasb
कॉमेडियन के साथ साथ कई फिल्मों में एक्टर का रोल निभा चुके राजू श्रीवास्तव हर अंदाज में अपने फैंस का एंटरटेन करते है। कॉमेडियन के फैन्स उनके जल्द से जल्द सही होने के लिए दुआ कर रहे है।
बीते दिन डॉक्टरों की टीम ने बताया कि राजू के ब्रेन की तीन नसों में एक नस अभी भी ब्लॉक है। डॉक्टरों ने आगे कहा कि इसके इलाज के लिए न्यूरोफिजियोथेरेपी की मदद ली जा रही है।
Created On :   25 Aug 2022 12:20 PM IST