दिल्ली: मानसिक रूप से कमजोर लड़की के साथ सामूहिक दुष्कर्म

By - Bhaskar Hindi |18 Sept 2019 3:50 AM IST
दिल्ली: मानसिक रूप से कमजोर लड़की के साथ सामूहिक दुष्कर्म
हाईलाइट
- सनलाइट कॉलोनी थाना पुलिस ने पीड़िता को अस्पताल में भर्ती कराया
डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। राजधानी दिल्ली के इंद्रप्रस्थ पार्क में मानसिक रूप से कमजोर एक लड़की से दो युवकों ने सामूहिक दुष्कर्म किया। युवती की उम्र 20 साल बताई जा रही है। सुबह की सैर के लिए पार्क पहुंचे लोगों ने पीड़िता को बेसुध हाल में पड़े हुए देखा। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची सनलाइट कॉलोनी थाना पुलिस ने पीड़िता को अस्पताल में भर्ती कराया।
पुलिस के मुताबिक, पीड़िता की पहचान कर ली गई है। उन्होंने बताया कि पीड़िता सराय काले खां बस अड्डा इलाके में अक्सर फुटपाथ पर भीख मांगती दिखाई देती थी।
Created On :   18 Sept 2019 9:00 AM IST
Next Story