मौसम अपडेट: एमपी में बढ़ेगा तापमान, जम्मू-कश्मीर-पंजाब सहित अन्य राज्यों में होली पर हो सकती है बारिश, जानें मौसम का हाल

एमपी में बढ़ेगा तापमान, जम्मू-कश्मीर-पंजाब सहित अन्य राज्यों में होली पर हो सकती है बारिश, जानें मौसम का हाल
  • एमपी में 3-4 डिग्री बढ़ेगा तापमान
  • राजस्थान में तेज गर्मी
  • हिमाचल प्रदेश में बारिश का अलर्ट

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। देश के मौसम ने एक बार फिर करवट ली है। मध्य प्रदेश में रविवार (6 मार्च) से तापमान 3 से 4 दिन बढ़ेगा। हालांकि उसके बाद हल्की बारिश की संभावना जताई जा रही है। पंजाब, जम्मू-कश्मीर और हरियाणा सहित अन्य राज्यों में होली पर बारिश हो सकती है। वहीं, राजस्थान में तापमान में बढ़त दर्ज की जा रही है। इस साल फरवरी के महीने में कई राज्यों में लोग गर्मी से परेशान थे। हालांकि मार्च के शुरुआत में ठंड ने यूटर्न लिया। पर अब एक बार फिर तापमान बढ़ने लगा है। चलिए जानते हैं देश में कैसा रहेगा मौसम?

मध्य प्रदेश में बढ़ेगा तापमान

मध्य प्रदेश में बीते कुछ दिनों से डंडी हवाएं चल रही थी जिससे तापमान में गिरावट दर्ज की गई थी। हालांकि रविवार (6 मार्च) से मौसम एक बार फिर करवट लेगा और तापमान 3 से 4 डिग्री बढ़ेगा। कुछ दिनों बाद एमपी में बूंदाबांदी होने की संभावना जताई जा रही है। एमपी आज का अधिकतम तापमान 31 डिग्री और न्यूनतम तापमान 18 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया जाएगा।

यह भी पढ़े -पहले बल्लेबाजी करते हुए किवीयों ने रच डाला इतिहास, कंगारूओं को पछाड़ते हुए खड़ा किया टूर्नामेंट में अब तक का हईएस्ट टोटल

राजस्थान का मौसम

बात करें राजस्थान के मौसम की तो राज्य में लगातार पारा बढ़ रहा है। रविवार को राजस्थान का अधिकतम तापमान 31 डिग्री और न्यूनतम तापमान 20 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया जाएगा।

किन राज्यों में बारिश की संभावना?

मौसम विभाग के मुताबिक, होली पर लद्दाख, जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में हल्की-फुल्की बारिश हो सकती है। 12 मार्च से 14 मार्च तक पंजाब और हरियाणा में भी हल्की बारिश की संभावना जताई जा रही है। यहां पर आने वाले दिनों में भी गर्मी और अपना असर दिखाएगी।

यह भी पढ़े -UP में पूरे दिन खिली रहेगी धूप, कल मिलेगी थोड़ी राहत, हरियाणा-तमिलनाडु में बारिश का अलर्ट, जानें कैसा रहेगा आज का मौसम?

Created On :   9 March 2025 2:31 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story