मौसम अपडेट: आने वाले दिनों में देश के तापमान में आएगी बढ़ोतरी, एमपी में हीटवेव का अलर्ट होगा जारी, जानें कैसा रहेगा आपके शहरों का मौसम

- देश के तापमान में दर्ज की जा रही है बढ़ोतरी
- हीटवेव की संभावना जारी
- तापमान 42 डिग्री से ज्यादा हो सकता है दर्ज
डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। देश के कई सारे राज्यों में गर्मी ने लोगों को परेशान करके रखा हुआ है। सोमवार से ही देश के कई सारे स्थानों पर पारा 45 डिग्री तक पहुंचने की संभावना है। वहीं, बात करें भोपाल की तो यहां पर तापमान 40.5 डिग्री सेल्सियस तक दर्ज किया गया था। मौसम विभाग के मुताबिक, आने वाले 10 से 11 दिनों तक देश के कई सारे राज्यों में लू चलने की संभावना है। वहीं, अधिकतम तापमान भी 40 डिग्री से ज्यादा तक दर्ज किया जा सकता है।
एमपी का मौसम
बात करें एमपी की तो यहां पर 40.5 डिग्री तक दर्ज किया गया है। इस सीजन का ये पहला सबसे गर्म दिन रहा है। प्रदेश के करीब 13 जिलों में 40 से 42.2 डिग्री सेल्सियस के बीच में ही देखने मिला है। मौसम विभाग के मुताबिक, नीमच, मंदसौर, भिंड, मुरैना, श्योपुर और रतलाम में भी लू चलने की संभावना जताई है।
उत्तर प्रदेश में कैसा रहने वाला है मौसम?
उत्तर प्रदेश में अप्रैल से लेकर जून तक तापमान सामान्य से थोड़ा ज्यादा रहने की संभावना है। साथ ही हीटवेव भी चल सकती है। दिन का तापमान लगातार 40 डिग्री सेल्सियस से ज्यादा रहने की संभावना है। रात का तापमान भी सामान्य से ज्यादा ही दर्ज होने के आसार हैं।
दिल्ली में कैसा रहने वाला है मौसम?
दिनों दिल्ली का अधिकतम तापमान 38.2 डिग्री सेल्सियस तक दर्ज किया गया है। जो कि सामान्य से 3.1 डिग्री ज्यादा है। न्यूनतम तापमान की जानें को ये भी सामान्य से 1.5 डिग्री तक ज्यादा दर्ज हुआ है। दिल्ली में आज हीटवेव चलने के आसार हैं और तापमान भी 41 डिग्री तक दर्ज किया जा सकता है।
ओले गिरने की संभावना कहां-कहां?
सोमवार को पूर्वोत्तर राज्यों में ओले देखने को मिल सकते हैं। वहीं, कुछ जगहों पर गरज और चमक के साथ बारिश देखने को मिल सकती है, जिसमें केरल, तमिलनाडु, आंध्र प्रदेश, कर्नाटक, असम, मेघालय के साथ अंडमान शामिल है। असम, मेघालय, त्रिपुरा, अरुणाचल प्रदेश, सिक्किम, नागालैंड, मणिपुर के कुछ हिस्सों में ओले गिरने की संभावना है।
Created On :   7 April 2025 12:35 PM IST