Mehul Choksi Arrested: PNB घोटोले का आरोपी मेहुल चोकसी अरेस्ट, भगोड़े कारोबारी की बेल्जियम में हुई गिरफ्तारी

PNB घोटोले का आरोपी मेहुल चोकसी अरेस्ट, भगोड़े कारोबारी की बेल्जियम में हुई गिरफ्तारी
  • मेहुल चोकसी बेल्जियम में गिरफ्तार
  • लंबे समय से पत्नी के साथ रह रहे थे
  • 13,500 करोड़ का किया घोटाला

जडिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। हीरा कारोबारी मेहुल चोकसी की मुश्किलें बढ़ गई हैं। 13,500 करोड़ के पंजाब नेशनल बैंक (PNB) घोटाले में भगोड़े कारोबारी को बेल्जियम में अरेस्ट कर लिया गया है। सीबीआई (CBI) के आग्रह पर 11 अप्रैल 2025 को उन्हें हिरासत में लिया गया। जतानकारी के मुताबिक, चोकसी लंबे समय से एंटवर्प में अपनी पत्नी के साथ रह रहे थे। उसने देश का एफ रेजिडेंसी कार्ड भी था।

मेहुल के अलावा किन पर आरोप?

जानकारी के मुताबिक, इस स्कैम में मेहुल के भतीजे नीरव मोदी, नीरव की पत्नी ऐमी, और भाई निशाल पर भी आरोप है।

प्रत्यर्पण में मुश्किल?

मेहुल चोकसी के प्रत्यर्पण में थोड़ी मुश्किल हो सकती है। वह खराब स्वास्थ्य का हवाला दे सकते हैं। न्यूज रिपोर्ट्स के मुताबिक, पहले भी चोकसी ने मुंबई की कोर्ट को हलफनामा देते हुए कहा था कि वह अपने स्वास्थ्य के चलते भारत नहीं आ सकते। उनका दावा है कि ब्लड कैंसर के चलते उन्हें यात्रा करने से मना किया गया है।

क्या है पूरा मामला?

पंजाब नेशनल बैंक में 13,500 करोड़ के लोन घोटाला करने के बाद मेहुल अपने भतीजे नीरव मोदी के साथ साल 2018 में भारत छोड़ कर भाग गए थे। चोकसी लंबे समय से एंटवर्प में अपनी पत्नी के साथ रह रहे थे। साल 2021 में क्यूबा जाते वक्त डोमिनिका में उन्हें पकड़ लिया गया था। जिसके बाद उन्होंने कहा था कि राजनीतिक साजिश के चलते उन्हें फंसाया जा रहा है।

Created On :   14 April 2025 8:41 AM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story