Andhra Pradesh: आंध्र प्रदेश में अनकापल्ली जिले के पटाखा फैक्ट्री में लगी भीषण आग, 8 की मौत, कई घायल

आंध्र प्रदेश में अनकापल्ली जिले के पटाखा फैक्ट्री में लगी भीषण आग, 8 की मौत, कई घायल
  • अनकापल्ली जिले के पटाखा फैक्ट्री में लगी भीषण आग
  • 8 लोगों की हुई मौत, कई घायल
  • दुर्घटना दोपहर 12 बजकर 45 मिनट पर हुई

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। आंध्र प्रदेश के अनकापल्ली जिले में रविवार के दिन बड़ा हादसा हो गया। यहां एक पटाखा कारखाने में आग लगने से दो महिलाओं सहित 8 लोगों की मौत हो गई। वहीं, सात लोग घायल भी हुए हैं। पूरे मामले को लेकर मुख्यमंत्री चंद्रबाबू नायडू ने दुख व्यक्त किया है। उन्होंने पूरी घटना को लेकर जांच के आदेश दिए हैं। साथ ही, सीएम ने जल्द अधिकारियों से रिपोर्ट मांगा है।

आंध्र प्रदेश CMO ने कहा- मुख्यमंत्री एन चंद्रबाबू नायडू ने आश्वासन दिया कि सरकार पीड़ितों के परिवारों की सहायता करेगी। उन्होंने अधिकारियों को घटना की गहन जांच करने और उन्हें एक रिपोर्ट सौंपने का निर्देश दिया। अधिकारियों ने मुख्यमंत्री को बताया कि घायल श्रमिकों में से दो की हालत गंभीर है।

घटना को लेकर राज्य की गृह मंत्री वी. अनिता ने कहा- आग लगने की दुर्घटना में दो महिलाओं सहित आठ लोगों की मौत हुई है। वहीं, सात लोग घायल भी हुए हैं। उन्होंने कहा कि घायलों को नजदीकी अस्पतालों में भर्ती कराया जा रहा है। उन्होंने कहा कि मामले में विस्तृत जानकारी की प्रतीक्षा की है।

8 लोगों की हुई मौत- अधिकारी

बताया जा रहा है कि दुर्घटना दोपहर 12 बजकर 45 मिनट पर हुई। फिलहाल अधिकारी मामले की जांच कर रहे हैं। अग्निशमन अधिकारी डी निरंजन रेड्डी ने कहा- आज दोपहर करीब 1 बजे, हमें एक कॉल आया जिसमें कहा गया कि एक बड़ा विस्फोट हुआ है। हम तुरंत घटनास्थल पर पहुंचे। 3 दमकल गाड़ियां और 50 कर्मचारी मौके पर पहुंचे। 8 लोगों की मौत हो गई और 7 गंभीर रूप से घायल हो गए। विस्फोट का कारण मैनुअल त्रुटि प्रतीत होता है।

Created On :   13 April 2025 9:58 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story