Lokbandhu Hospital Fire: लखनऊ के लोकबंधु अस्पताल में भीषण आग, 200 मरीजों को किया गया शिफ्ट, मौके पर फायर ब्रिगेड की टीम मौजूद

लखनऊ के लोकबंधु अस्पताल में भीषण आग, 200 मरीजों को किया गया शिफ्ट, मौके पर फायर ब्रिगेड की टीम मौजूद
  • लखनऊ के लोकबंधु अस्पताल में भीषण आग
  • 200 मरीज को दूसरे अस्पताल में किया गया शिफ्ट
  • मौके पर फायर ब्रिगेड की टीम मौजूद

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। उत्तर प्रदेश में लखनऊ के लोकबंधु अस्पताल में आग लगने की घटना सामने आई है। पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी मौके पर मौजूद हैं। फायर ब्रिगेड की टीम भी मौके पर मौजूद है और आग बुझाने का काम जारी है। अभी तक किसी के हताहत होने की खबर नहीं है। डिप्टी सीएम बृजेश पाठक खुद लोकबंधु अस्पताल पहुंचे हैं। वह आग के बारे में जायजा ले रहे हैं।

पुलिस कमिश्नर अमरेंद्र सिंह सेंगर ने लोकबंधु अस्पताल में लगी आग पर बताया, "लोकबंधु अस्पताल में आग लगने की सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड मौके पर पहुंची। सभी मरीजों को निकालकर नजदीकी अस्पतालों में शिफ्ट किया गया है। किसी के घायल होने की सूचना नहीं है।"

डिप्टी सीएम ने भी दी जानकारी

उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने लोकबंधु अस्पताल में लगी आग पर कहा, "भूतल पर धुआं देखा गया। अस्पताल के चिकित्सकों और पैरामेडिकल स्टाफ ने तुरंत मरीजों को वहां से शिफ्ट करना शुरू किया। करीब 200 मरीजों को वहां से शिफ्ट किया गया है, जिनका विभिन्न अस्पतालों में इलाज चल रहा है। दमकल विभाग के कर्मचारी और अधिकारी आग बुझाने की कोशिश कर रहे हैं। कोई मरीज हताहत नहीं हुआ है। 2-3 गंभीर मरीजों को KGMU के ICU वार्ड में शिफ्ट किया गया है।"

लोकबंधु अस्पताल में आग लगने के बाद अग्निशमन अभियान जारी है। उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक के अनुसार, करीब 200 मरीजों को सुरक्षित रूप से नजदीकी अस्पतालों में पहुंचाया गया है और किसी के घायल होने या हताहत होने की खबर नहीं है।

Created On :   14 April 2025 11:24 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story