त्यागी ने त्यागा पद: केसी त्यागी ने दिया JDU राष्ट्रीय प्रवक्ता पद से इस्तीफा, राजीव रंजन को थामी बड़ी जिम्मेदारी

केसी त्यागी ने दिया JDU राष्ट्रीय प्रवक्ता पद से इस्तीफा, राजीव रंजन को थामी बड़ी जिम्मेदारी
  • केसी त्यागी ने छोड़ा पद
  • पत्र जारी कर दी जानकारी
  • पार्टी को मिले नए राष्ट्रीय प्रवक्ता

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। जनता दल यूनाइटेड (JDU) के राष्ट्रीय प्रवक्ता केसी त्यागी ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। पार्टी के महसचिव आफाक अहमद ने लेटर जारी कर इसकी जानकारी दी है। केसी त्यागी के इस्तीफे के बाद राजीव रंजन जेडीयू के नए राष्ट्रीय प्रवक्ता के रूप में चुने गए हैं। जानकारी के मुताबिक, त्यागी ने निजी कारणों के चलते पद छोड़ा है।

यह भी पढ़े -भारत में शेख हसीना की मौजूदगी से आ सकती है दोनों देशों के बीच दरार? बांग्लादेश ने धमकी के साथ की हसीना के प्रत्यर्पण की मांग

राजीव रंजन को मिली जिम्मेदारी

केसी त्यागी के इस्तीफे के बाद जेडीयू के राष्ट्रीय प्रवक्ता पद का जिम्मा राजीव रंजन को सौंपा गया है। पार्टी के महासचिव अफाक अहमद खान ने पत्र जारी कर बताया कि राष्ट्रीय अध्यक्ष नीतीश कुमार ने राजीव रंजन प्रसाद को इस पद के लिए नियुक्त किया है।

KC त्यागी के बयान के बाद विवाद

आपको बता दें कि, जेडीयू के पूर्व राष्ट्रीय प्रवक्ता ने हाल ही में कई ऐसे बयान दिए जिससे वह काफी सुर्खियों में रहे। त्यागी ने कुछ ऐसे बयान दिए जो पार्टी की लाइन से अलग थे। उन्होंने बीते दिनों इजराइल को हथियारों की सप्लाई ना करने की वकालत की थी। जिसके बाद पार्टी के अंदर विवाद की स्थिति पैदा हो गई थी।

आरक्षण पर दिया था बयान

मालूम हो कि, केसी त्यागी ने SC/ST आरक्षण पर दिए गए सुप्रीम कोर्ट के फैसले पर बयान जारी कर दिया था, जिसके बारे में उन्होंने अपनी पार्टी से भी चर्चा करना जरूरी नहीं समझा। इतना ही नहीं बल्कि, त्यागी ने लेटरल एंट्री के मुद्दे पर भी अपनी राय दी थी जिसको पार्टी की आधिकारिक राय के रूप में पेश किया। उनका यह बयान भी चर्चा का विषय रहा।

Created On :   1 Sept 2024 5:23 AM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story