मेन्टल हेल्थ: होली खेलने से दूर होगा स्ट्रेस और एंग्जाइटी इसीलिए दिल खोल कर इस खास त्योहार का लुत्फ उठाएं

होली खेलने से दूर होगा स्ट्रेस और एंग्जाइटी इसीलिए दिल खोल कर इस खास त्योहार का लुत्फ उठाएं
  • दिल खोल कर खेलें होली
  • स्ट्रेस और एंग्जाइटी होगा कम
  • रंगो का मन पर पड़ेगा पॉजिटिव प्रभाव

डिजिटल डेस्क, भोपाल। होली का त्योहार बच्चों को काफी पसंद आता है। इस त्योहार पर बच्चे पूरे दिन मस्ती और धमा चौकड़ी करते रहते हैं। बचपन भी कितना खास होता है न, किसी भी बात की कोई टेंशन नहीं होती है और छोटी-छोटी चीजों में ढेर सारी खुशियां मिलती है। बच्चे एकदम तनाव रहित रहते हैं और हर पल को एन्जॉय करते हैं। हालांकि, बड़े होने के बाद हम खुशियां कम और तनाव ज्यादा ढूंढते है। अगर वक्त के साथ आपका व्यवहार भी ऐसा हो गया है तो इस होली आप खुद को रीसेट कर सकते हैं। होली खेलकर आप खुद को तनाव और एंग्जाइटी से दूर रख सकते हैं। आज हम आपको होली खेलने से मानसिक स्वास्थ पर पड़ने वाले सकारात्मक प्रभाव के बारे में बताएंगे।

तनाव कम होगा

होली में कई तरह के पकवान बनते हैं। गुजिया जैसे मीठे पकवान खाने से हमारे शरीर में हैप्पी हार्मोन रिलीज होता है और हमारा मूड खुशनुमा हो जाता है। इसके अलावा मस्ती मजाक और नाच गाने के कारण माहौल खुशनुमा हो जाता है और आप तनाव को भूल कर अच्छा महसूस करते हैं।

कलर थेरेपी

साइकोलॉजी के मुताबिक, रंगों का भी हमारे मन पर प्रभाव पड़ता है। चटक रंगों से हमारे मन पर सकारात्मक प्रभाव पड़ता है और मिजाज खुशनुमा हो जाता है। अलग-अलग रंग हमारे मन को अलग तरह से प्रभावित करती है। जैसे नीले रंग से मन शांत होता है तो पीले रंग से खुशी की अनुभूति होती है।

दूर होगा अकेलापन

परिवार और दोस्तों के साथ आप मुहल्ले या किसी और जगह की होली पार्टी में शामिल हो सकते हैं। इस दिन पुराने लोगों के साथ-साथ नए लोगों से भी मिले। लोगों के बीच घुलने-मिलने से अकेलापन दूर होगा और आंतरिक मंथन से दूर आप बाहरी दुनिया में खुद को रमा हुआ पाएंगे।

डिसक्लेमरः इस आलेख में दी गई जानकारी अलग अलग किताब और अध्ययन के आधार पर दी गई है। bhaskarhindi.com यह दावा नहीं करता कि ये जानकारी पूरी तरह सही है। पूरी और सही जानकारी के लिए संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञ (डॉक्टर/ अन्य एक्सपर्ट) की सलाह जरूर लें।

Created On :   18 March 2024 1:24 PM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story