Thyroid Symptoms: सोने के बाद भी रहती है थकान तो हो जाएं सावधान, ये लक्षण कर सकते हैं थायरॉइड की ओर संकेत

- सेहत का रखें खास ध्यान
- आज कल थायरॉइड होना आम बात
- चेकअप के बाद डॉक्टर से लें सलाह
डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। आज के समय में लोगों में ऐसी समस्याएं सामान्य होती जा रही हैं जहां बिना किसी काम बिना किसी मेहनत के थकावट महसूस होने लगती है। किसी हैवी या फास्ट फूड़ को खाए बिना ही लगातार वजन का बढ़ना। त्वचा का सूखना आदि। इन समस्याओं को सामान्य तो बिलकुल भी नहीं समझना चहिए, क्योंकि लोग इन्हें जितना सामान्य समझने की भूल करते हैं बाद में यह उतनी ही बड़ी बीमारी के रूप में सामने आता है। यह सारे लक्षण थायरॉइड से रिलेटेड हो सकती हैं। मुख्य रूप से हाइपोथायरॉइडिज्म के संकेत हो सकते हैं जिससे थायरॉइड ग्लैंड कम हार्मोन निर्मित कर पाती है। तो चलिए इसके लक्षण क्या हैं?
थका-थका महसूस करना
बिना किसी काम, बिना किसी मेहनत के और अच्छी खासी नींद लेने के बाद भी लगातार थकान महसूस होती रहती है तो ये थायरॉइड में खराबी या गड़बड़ी का संकेत हो सकता है।
वजन का बढ़ते रहना
यदि आप कम से कम खाना खाते हैं और फास्ट फूड़ से भी एतिहात बरततें है फिर भी आपका वजन दिन ब दिन बढ़ता जा रहा है तो ये समस्या थायरॉइड की कमी के कारण हो सकता है। इसके चलते मेटाबॉलिज्म धीमा हो जाता है।
सूखी त्वचा और हेयर फॉल
बालो में जान न होने जैसे हेयर फॉल होना या स्किन का दिन ब दिन सूखना थायरॉइड फंक्शन का संकेत हो सकता है।
जरूरत से ज्यादा ठंड लगना
जो ठंड दूसरो को नार्मल लगती है यदि वो आपको असहनीय लगती है तो ये हाइपोथायरॉइडिज्म का लक्षण हो सकता है।
डिसक्लेमरः इस आलेख में दी गई जानकारी अलग अलग किताब और अध्ययन के आधार पर दी गई है। bhaskarhindi.com यह दावा नहीं करता कि ये जानकारी पूरी तरह सही है। पूरी और सही जानकारी के लिए संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञ (डॉक्टर/ अन्य एक्सपर्ट) की सलाह जरूर लें।
Created On :   28 April 2025 3:42 PM IST