Morning Walk Mistakes: हर दिन सैर पर जाते हैं तो इन गलतियों को करने से बचें, हमेशा रहेंगे फिट

- हर दिन करें सैर
- शरीर रहेगा फिट
- कुछ गलतियों को करने से बचें
डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। सुबह की शुरुआत अगर सैर के साथ होती है तो वो हमारे पूरे दिन को और भी बेहतर और खुशनुमा बना देती है। सुबह की ये सैर हमारी सेहत के लिए भी लाभदायक होती है। अपने दिन की शुरुआत हरे-भरे पेड़ों के बीच टहलने के साथ-साथ इस वातावरण की ताजगी में खो जाना दिन की अच्छी शुरुआत मानी जाती है। यह शरीर और दिमाग दोनों के लिए लाभदायक होता है। ठंडी हवा भीनी खुशबू और पीसफुल वातावरण में धीमी-धीमी वॉक आपके सेहत के साथ-साथ आपके मूड को भी बेहतर बनाती है। क्या आपने सोचा है कि वो सुबह की सैर जिसे हम अपनी सेहत सुधारने और माइंड फ्रेश करने के लिए करते हैं वो सैर के दौरान आपके द्वारा की गई कुछ गलतियों के कारण आपको फायदे की बजाय नुकसान पहुंचाता है। अगर आप भी नियमित रूप से सुबह की सैर पर जाते हैं या जाने का सोच रहें हैं, तो इन 5 गलतियों को करने से बचें। जो आपको सुबह की सैर के दौरान करते हैं।
पानी पीने में कमी
काफी सारे लोगों में देखा गया है कि वे बिना पानी पिए ही सैर पे निकल जाते हैं, जिस वजह से शरीर बहुत अधिक थक जाता है और डिहाइड्रेशन होने की रहती है। सुबह के समय शरीर पहले से ही थोड़ी डिहाइड्रेटेड स्थिति में होता है, ऐसे में पानी न पीने से चक्कर, लो एनर्जी और मसल्स में दर्द का कारण बन सकता है। इससे बचने के लिए सैर पर निकलने से 15-20 मिनट पहले एक ग्लास हल्का गुनगुना पानी पी लें।
खाली पेट लंबी सैर
खाली पेट लंबी सैर नुकसारदायक होती है। इससे ब्लड शुगर लेवल घट जाता है,जिसके परिणाम स्वरूप चक्कर, थकान और सिर दर्द जैसी परेशानियां हो सकती हैं। खासतौर पर अगर आपकी सैर 20 मिनट या इससे ज्यादा की है तो सैर पर जाने से पहले थोड़ा सा हेल्दी स्नैक जैसे की केला, भीगे हुए चने या मुट्ठी भर ड्रायफ्रूट्स।
वॉर्मअप न करना
कई सारे लोग बिना वॉर्मअप के वॉक शुरू कर देते हैं जिससे उनकी मसल्स और जोड़ों पर जोर पड़ता है। खासकर ये समस्या सर्दियों के मौसम में ज्यादा बढ़ जाती है। इसके कारण मसल्स में खिंचाव या इंजरी हो सकती है। इससे बचने के लिए सैर से पहले 2-5 मिनट स्ट्रेचिंग और जाइंट मूवमेंट जरूर करें। ये इक्सरसाइड आपके वॉक को रिस्क फ्री बना सकता है।
खाली पेट कॉफी पीना
कई लोगों की आदत होती है की वो सैर पर जाने से पहले खाली पेट कॉफी पी लेते हैं, जो खतरनाक साबित हो सकता है। खाली पेट कॉफी पीने से एसिडिटी, हार्टबर्न और घबराहट हो सकती है। कॉफी को खाने के बाद पीने या वॉक के बाद हल्के नास्ते के बाद लेने से ये परेशानी नहीं होती है।
टॉयलेट रोकना
कई लोग वॉक पर जाने के दौरान टॉयलेट को रोक के रखते हैं जो आपकी स्वास्थ्य के लिए खतरनाक साबित हो सकता है। इससे पेट से जुडी समस्याएं और यूनरी ट्रैक इंफेक्शन जैसी समस्याएं हो सकती हैं। इसीलिए वॉक पे जाने से पहले और अगर आपको वॉक के दौरान टॉयलेट आए तो किसी पब्लिक वॉशरूम का यूज करें पर टॉयलेट न रोंकें।
डिसक्लेमरः इस आलेख में दी गई जानकारी अलग अलग किताब और अध्ययन के आधार पर दी गई है। bhaskarhindi.com यह दावा नहीं करता कि ये जानकारी पूरी तरह सही है। पूरी और सही जानकारी के लिए संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञ (डॉक्टर/ अन्य एक्सपर्ट) की सलाह जरूर लें।
Created On :   24 April 2025 5:53 PM IST