Good Health: अब घर बैठे इन आसान उपायों के इस्तेमाल से पायें मच्छरों से छुटकारा

- गर्मियों में बढ़ जाता है मच्छरों का आतंक
- बढ़ जाता है मलेरिया का खतरा
- घर बैठे मिलेगा मच्छरों से छुटकारा
डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। गर्मी का मौसम आते ही मच्छर अपना आतंक फैलाना शुरू कर देते हैं। गर्मी और बरसात ऐसे मौसम होते हैं जिनमें मच्छरों से होने वाली परेशानी काफी ज्यादा बढ़ जाती है। ये हमें न सिर्फ परेशान करते हैं बल्कि अपने साथ कई प्रकार की जानलेवा बीमारियां भी लेकर आते हैं जैसे डेंगू, मलेरिया, चिकनगुनिया आदि। ऐसे में इन्हें भगाना बहुत जरूरी हो जाता है। लेकिन आपको घबराने की जरूरत नही है क्योंकि आज हम आपको कुछ ऐसे उपाय बताने जा रहे हैं जिनको अपना कर आप आसानी से मच्छरों के आतंक से राहत पा सकते हैं। मच्छरों को भगाने के लिए कुछ सरल उपायों का सहारा ले सकते हैं। चलिए जानते हैं वो सरल और घरेलू उपाय।
नीबू के तेल के प्रयोग से
इस तेल के प्रयोग से मच्छर जल्दी भागते हैं। मच्छर भगाने के लिए इस तेल को एक कटोरी या रुई में डुबोकर उस जगह रखें जहां मच्छरों का आतंक सबसे ज्यादा है।
तुलसी और पुदीने का पौधा लगाने से
तुलसी और पुदीने का पौधा मच्छरों को भगाने के लिए बेहद असरमंद है। ये पौधे मच्छरों को भगाते तो हैं ही साथ-साथ वायु भी शुध्द रखते हैं।
गमलों में पानी इकट्ठा होने से रोकें
मच्छर स्टेबल पानी में अपने अंडे देते हैं, इसलिए गमलों के पानी को बदलते रहना चाहिए। गमलों की तश्तरियों, टंकी, कूलर आदि की सफाई रेगुलर करनी चाहिए।
कपूर का इस्तेमाल
मच्छरों को भगाने के लिए एक कटोरी में कपूर जला लें। कमरे में कपूर का धुंआ करने से मच्छर जान बचा कर भागते हैं।
नीम का धुआं या तेल का इस्तेमाल
नीम के पत्तों को जला कर पूरे घर में फैला दें। या फिर नारियल के तेल और नीम के तेल को मिक्स करके पूरे शरीर पर लगाएं, ये मच्छर भगाने का प्राकृतिक उपाय है।
लहसुन स्प्रे
लहसुन की कलयों को अलग कर के उसे उबाल लें और छान कर उसके पानी को पूरे घर में स्प्रे कर लें। मच्छरों को इसकी स्मेल बिलकुल अच्छी नहीं लगती, जिस कारण मच्छर भाग जाते हैं।
डिसक्लेमरः इस आलेख में दी गई जानकारी अलग अलग किताब और अध्ययन के आधार पर दी गई है। bhaskarhindi.com यह दावा नहीं करता कि ये जानकारी पूरी तरह सही है। पूरी और सही जानकारी के लिए संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञ (डॉक्टर/ अन्य एक्सपर्ट) की सलाह जरूर लें।
Created On :   23 April 2025 2:20 PM IST