घर पर क्रिसमस ट्री लगाने से पहले जान ले वास्तु के कुछ जरुरी नियम

डिजिटल डेस्क नई दिल्ली। क्रिसमस के त्योहार को आने में अब कुछ ही दिन बाकि हैं। भगवान इशु के जन्मदिन पर 25 दिसंबर को विदेशों के साथ - साथ भारत में भी क्रिसमस बड़े ही धूम धाम से मनाया जाता है। वहीं इस दिन सभी अपने घरों को सजाते हैं। घर पर क्रिसमस ट्री को स्थापित करके उसको सजाते हैं। क्रिसमस ट्री को घर में रखने से घर में नकारात्मकता दूर होती है और घर में सकारात्मक ऊर्जा का वास होता है। ऐसे में क्रिसमस ट्री को घर में स्थापित करने से पहले कुछ वास्तु टिप्स का ध्यान रखना बेहद जरुरी है। अगर आप वास्तु नियम के अनुसार ट्री को घर में स्थापित करते हैं तो घर में पॉजिटिविटी आती है। तो चलिए आपको बताते हैं क्रिसमस ट्री से जुड़े कुछ वास्तु नियम-
जानिए क्रिसमस ट्री से जुड़े वास्तु नियम
1. क्रिसमस ट्री को समृद्धि का पौधा माना जाता है। ऐसी मान्यता है कि इस पौधे में धन की देवी लक्ष्मी जी का वास होता है।
2. वास्तु शास्त्र के अनुसार क्रिसमस ट्री को घर की उत्तर पूर्व दिशा में रखना शुभ माना जाता है। यह दिशा घर का ईशान कोण होती है जिसमें सबसे ज्यादा सकारात्मक ऊर्जाओं का वास होता है।
3. यदि आप उत्तर दिशा में क्रिसमस ट्री नहीं रख पाते हैं, तो उत्तर-पश्चिम, उत्तर-पूर्व या दक्षिण-पूर्व दिशा में भी इसे लगा सकते हैं। इससे घर की नकारात्मक ऊर्जा दूर होती है। और घर में सुख समृध्दि आती है।
4. क्रिसमस ट्री लगाने से घर से नकारात्मक ऊर्जा दूर होती है और सकारात्मक ऊर्जा घर में प्रवेश करती है।
5. क्रिसमस ट्री को घर के मुख्यद्वार के सामने, किसी भी गंदे स्थान या खंभे आदि के पास लगाना शुभ नहीं होता।
6. यदि आप इस पौधे को घर के भीतर रखते हैं तो इसके आस-पास कभी भी अंधेरा नहीं होना चाहिए।
7. क्रिसमस ट्री में लाइट्स लगाते समय रंगों का ध्यान रखें। वास्तु के मुताबिक अगर आप क्रिसमस ट्री पर लाइट लगा रहे हैं तो लाल और पीले रंग की लाइट इस्तेमाल करें।
8. घर पर कभी भी सूखे हुए क्रिसमस ट्री को नहीं रखना चाहिए। और ट्री का आकार हमेशा मीडियम होना चाहिए।
Created On :   22 Dec 2022 4:16 PM IST