क्रिससम पर घर को इस तरह से करें डेकोर, यहां रहे आईडियाज

डिजिटल डेस्क नई दिल्ली। क्रिसमस का त्योहार आने वाला है। क्रिसमस में चारों तरफ त्योहार की धूमधाम रहती है। सभी लोग अपने परिवार और दोस्तों के साथ मिलकर क्रिसमस मनाते हैं। और एक दूसरे के घर जाकर बधाईयां देते हैं। अगर इस बार आपके घर पर क्रिसमस की पार्टी है और आप कंफ्यूज हैं कि घर को कैसे सजाया जाए। तो हम आपके घर को सजाने लिए कुछ बेहतरीन आईडियाज लेकर आएं हैं। जिसकी मदद से आप बड़े आसानी से अपने घर को डेकोर कर सकती हैं।
लाइट्स से सजाएं
क्रिसमस के मौके पर घर लाइट्स का डोकोरेंशन काफी अच्छा लगता है। आजकर बाज़ार में तरह-तरह की फैंसी लाइट्स आ रहीं हैं। जिसकी मदद से आप अपने घर को सजा सकती हैं। आप अपने ङर में फेयरी लाइट्स, डिस्को लाइट्स, बल्ब या छोटी-छोटी रंग-बिरंगी लाइट्स से लगा सकती हैं।
कैंडल्स से सजाएं
अगर आप घर को केंडल से डेकोर करती हैं तो ये आपके घर को एक क्लासी लुक देगा। आप पुरानी कांच को बोतलों को पेंट करके उन्हें कैंडल स्टैंड के तौर पर इस्तेमाल कर सकती हैं, यह देखने में बहुत अलग और खूबसूरत लगता है।
स्नोमैन बनाएं
क्रिसमस के मौके पर आप टिश्यू ,टॉयलेट पेपर या मौजे से से स्नोमैन बनाकर भी अपने घर को डेकोरेट कर सकते हैं। ये दिखने में बेहद ही क्यूज नजर आते हैं।
क्रिसमस ट्री को सजाएं
आप क्रिसमस के मौके पर क्रिसमस ट्री के जरूर सजाएं। आप इसे रंग-बिरंगे पॉम-पॉम और रिबन से सजा सकते हैं। इसके अलावा आप चॉक्लेट्स से भी अपने क्रिसमस ट्री को सजा सकते हैं, यह बेहद खास और अलग लगेगा।
फायर प्लेस को सजाएं
अगर आपके घर में फायर प्लेस है तो क्रिसमस के मौके पर इसे अलग अंदाज़ में सजाएं। आप क्रिसमस के मौके पर फायर प्लेस को लाइट्स, रिबन, पॉम-पॉम से सजा सकते हैं। आप चाहें तो इसे पास रख कर ही क्रिसमस ट्री को भी सजा सकती हैं।
Created On :   20 Dec 2022 3:11 PM IST