Health Tips: कहीं आपके घर भी तो नहीं आ रहा मिलावटी पनीर? असली-नकली पनीर की पहचान करने के लिए फॉलो करें ये 5 टिप्स

- पनीर में भी होने लगी है मिलावट
- नकली पनीर खरीदने से बचें
- चेक करने के बाद ही लें पनीर
डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। पनीर हमारे देश की सबसे पसंदीदा डिशेज में से एक है। अपने टेस्ट के अलावा प्रोटीन रिच होने के कारण भी ये हर किसी को पसंद आता है। लेकिन अब पनीर में भी मिलावट की खबरें आने लगी हैं। हाल ही में सुपरस्टार शाहरुख खान की पत्नी गौरी खान के रेस्टॉरेंट 'टोरी' पर भी नकली पनीर इस्तेमाल करने का आरोप लगाया गया था। हालांकि बाद में टोरी रेस्टॉरेंट ने इस दावे को खारिज करते हुए अपने सभी इंग्रीडिएंट्स के शुद्ध होने की बात कही। अब भले ही टोरी रेस्टॉरेंट ने इस दावे को खारिज कर दिया हो लेकिन इस कॉन्ट्रोवर्सी के कारण फिर ये सवाल उठ रहे हैं कि दुकान या रेस्टॉरेंट्स के पनीर की शुद्धता की जांच कैसे की जाएं? यदि आपको भी पनीर की जांच करनी हो तो आप इन पांच तरीकों का इस्तेमाल कर घर पर ही पनीर में मिलावट की पहचान कर सकते हैं।
1. तवे पर पनीर डालकर गर्म करें। असली पनीर तवे पर थोड़ी देर बाद हल्के सुनहरे रंग का होने लगता हैं वहीं नकली पनीर पिघलने या टूटने लगेगा।
2. पनीर की पहचान करने के लिए एक पनीर को उबाल कर ठंडे पानी में 10 मिनट के लिए छोड़ दें। फिर इसमें अरहर की दाल डाल दें। अगर पानी का रंग लाल हो जाता है तो समझ जाइए कि पनीर मिलावटी है। वहीं, अगर पनीर का रंग नहीं बदलता तो यह शुद्ध है।
3. रेस्टॉरेंट में पनीर की शुद्धता चेक करने के लिए पनीर को हाथों में मसल कर देखें। अगर पनीर क्रंबल होने लग जाता है तो यह नकली है। असली पनीर मसलने पर क्रंबल नहीं होता।
4. नकली पनीर की बनावट हार्ड और रबड़ जैसी होती है। वहीं, असली पनीर सॉफ्ट और स्पॉन्जी होता है। खरीदते वक्त इसे हल्का दबाकर चेक करें कि वो असली है या नकली।
5. अगर पनीर खाने के बाद आपको अलग सा स्वाद महसूस हो रहा है, तो ये मिलावटी हो सकता है।
डिसक्लेमरः इस आलेख में दी गई जानकारी अलग अलग किताब और अध्ययन के आधार पर दी गई है। bhaskarhindi.com यह दावा नहीं करता कि ये जानकारी पूरी तरह सही है। पूरी और सही जानकारी के लिए संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञ (डॉक्टर/ अन्य एक्सपर्ट) की सलाह जरूर लें।
Created On :   17 April 2025 5:28 PM IST