Health: गर्मियों में एसिडिटी से पाना चाहते हैं निजात तो पीयें ये पांच हेल्दी ड्रिंक्स, सेहत रहेगी फर्स्ट क्लास

- गर्मियों में सेहत का रखें ध्यान
- डाइट में शामिल करें हेल्दी ड्रिंक्स
डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। अगर आपको भी गर्मियों में एसिडिटी या सूजन जैसी परेशानियों का सामना करना पड़ता हैं तो यह आंतो की गर्मी का लक्षण हो सकता है। आंतो में गर्मी के कई अन्य कारण भी हो सकते हैं जैसे मिर्च-मसालें, खराब पाचन, डिहाइड्रेशन या स्ट्रेस। इसके बढ़ने से जलन और सूजन के अलावा कब्ज या मुंह में छाले भी होने लगते हैं। आंतो की गर्मी को कम करने के लिए ठंडे ड्रिंक्स पीने की सलाह दी जाती है। लेकिन बाजार के चीनी युक्त जूस या सोडा आपकी प्रॉब्लेम और बढ़ा सकते है। ऐसे में आपको हीट से बचने के लिए इस गर्मी के मौसम इन पांच ड्रिंक्स को जरूर ट्राई करना चाहिए।
नारियल पानी
नारियल पानी शरीर को प्राकृतिक रूप से ठंडा रखने के लिए सबसे अच्छा ऑप्शन है। इससे शरीर की हीट कम करने के साथ साथ बॉडी के इलेक्ट्रोलाइट्स बैलेंस रखने में भी मदद मिलती है।
सौंफ का पानी
सौंफ शरीर को ठंडक पहुंचाता हैं और साथ ही साथ पेट की जलन और गैस की समस्या से निजात दिलाने में भी काम आता है। सौंफ का पानी बनाने के लिए 1 चम्मच सौंफ को पानी में भिगो लें और सुबह इसका पानी छानकर पी लें।
तरबूज का जूस
तरबूज का जूस शरीर को ठंडक पहुंचाकर आंतो की गर्मी कम करने में मदद करता है। इसका जूस टेस्टी होने के साथ हेल्दी भी होता है।
नींबू पानी
गर्मी में आसानी से उपलब्ध होने वाली इस ड्रिंक में कई गुण हैं। इससे शरीर को तुरंत ठंडक मिलती हैं। और यह शरीर को डिटॉक्स भी करता हैं।
छाछ
काले नमक और पुदीना डालकर पीने से यह ड्रिंक आपकी डायजेस्शन में भी मदद कर सकता हैं। इससे पेट की परेशानियां काफी हद तक कम होती है।
डिसक्लेमरः इस आलेख में दी गई जानकारी अलग अलग किताब और अध्ययन के आधार पर दी गई है। bhaskarhindi.com यह दावा नहीं करता कि ये जानकारी पूरी तरह सही है। पूरी और सही जानकारी के लिए संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञ (डॉक्टर/ अन्य एक्सपर्ट) की सलाह जरूर लें।
Created On :   15 April 2025 6:01 PM IST