Health Tips: सोने से पहले फोन चलाए बिना नहीं आती नींद तो हो जाएं सावधान, दिमाग के साथ शरीर को भी हो सकता है खतरा

- सोने से पहले फोन चलाना है खतरनाक
- नींद नहीं होगी पूरी
- बढ़ सकता है तनाव
डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। आज कल फोन हमारी जिंदगी का एक अहम हिस्सा बन चुका है। बच्चे तो बच्चे लेकिन बड़े भी मोबाइल एडिक्ट होते जा रहे हैं। ज्यादातर लोग रात में भी सोने से पहले फोन चलाते हैं। कई तो ऐसे हैं कि जब तक फोन न चला लें उन्हें नींद ही नहीं आती है। मगर क्या आपने कभी सोचा है कि सोने से पहले फोन चलाना ठीक है? इसका जवाब है नहीं। ऐसा इसलिए क्योंकि इसका बुरा असर दिमाग के साथ-साथ शरीर पर भी पड़ता है। अगर आपकी भी आदत सोने से ठीक पहले मोबाइल चलाने की है तो सावधान हो जाएं। वर्ना आपकी रेसत बेहद खराब हो सकता है। तो चलिए समझने की कोशिश करते हैं कि सोने से पहले फोन चलाने से क्या-क्या नुकसान हो सकता है?
नींद की कमी
सोने से ठीक पहले फोन चलाने से नींद पूरी होने में समस्या पैदा हो सकती है। इससे बार-बार नींद खुलने की भी समस्या हो सकती है। फोन की स्क्रीन से ब्लू लाइट निकलती है जो मेलाटोनिन हार्मोन प्रोडक्शन को रोकती है। यह हार्मोन नींद लाने में मदद करता है। अगर मेलाटोनिन प्रोड्यूस नहीं होगा तो नींद नहीं आएगी। साथ ही, आप सुबह उठकर फ्रेश भी फील नहीं कर पाएंगे।
सिर दर्द
कई बार सुबह उठते ही हमारा सिर दर्द करने लगता है। ऐसा फोन चलाने से भी हो सकता है। सोने से पहले फोन चलाने से सोने में परेशानी होती है जिससे सुबह सिर दर्द करता है।
बढ़ता है स्ट्रेस
सोने से पहले सोशल मीडिया चलाने से स्ट्रेस का भी सामना करना पड़ सकता है। सोशल मीडिया पर कई ऐसी चीजें होती हैं जो हमें पूरी रात वहीं सोचने पर मजबूर कर देती हैं। यही बढ़ते तनाव की वजह है।
डिसक्लेमरः इस आलेख में दी गई जानकारी अलग अलग किताब और अध्ययन के आधार पर दी गई है। bhaskarhindi.com यह दावा नहीं करता कि ये जानकारी पूरी तरह सही है। पूरी और सही जानकारी के लिए संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञ (डॉक्टर/ अन्य एक्सपर्ट) की सलाह जरूर लें।
Created On :   16 April 2025 5:44 PM IST