Health: कहीं आप भी तो नहीं पी रहे गलत तरह से नारियल पानी? हो जाएं सावधान नहीं हो जा सकती है जान

कहीं आप भी तो नहीं पी रहे गलत तरह से नारियल पानी? हो जाएं सावधान नहीं हो जा सकती है जान
  • नारिय पानी पीना पसंद है तो हो जाएं सावधान
  • कुछ गलतियों से हो सकती है सेहत खराब
  • गर्मियों में सेहत का रखें ध्यान

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। गर्मियां का मौसम आ गया है और तापमान भी दिन-ब-दिन बढ़ता जा रहा है। ऐसे में अपने आप को हाइड्रेट रखने के लिए हर कोई कुछ ना कुछ उपाय कर रहा है। कुछ लोग आइसक्रीम खाकर गर्मी से छुटकार पाते हैं तो कुछ हेल्दी ऑप्शन के तौर पर नारियल पानी पी रहे हैं। नारियल पानी पीने में तो टेस्टी लगता ही है, साथ ही साथ हमारी सेहत के लिए भी बहुत फायदेमंद है। लेकिन कभी-कभी खानपान की चीजों को खाते वक्त हमें कुछ बातों का ध्यान रखने के लिए कहा जाता है। इसी तरह नारियल पानी पीते के समय भी हमें कुछ बातों का ध्यान रखना चाहिए। चलिए जानते हैं उन सावधानियों के बारे में।

तुरंत पिएं नारियल पानी

हाल ही में एक 69 वर्षीय बुजुर्ग की मौत सिर्फ इसलिए हो गई क्योंकि उन्होंने नारियल पानी गलत तरीके से स्टोर करके पिया था। नारियल को काटने के बाद हमें तुरंत उसका पानी पी लेना चाहिए। नारियल को खोलने के बाद अगर उसे देर तक खुला रखा जाता है तो गर्मी और नमी के कारण इसमें फंगस पनपने के चांसेस बढ़ जाते हैं।

एक्सपर्ट्स का कहना है कि कटे हुए नारियल पानी को खुले में छोड़कर थोड़ी देर से पीने से फंगल इंफेक्शन होने का खतरा रहता है। इससे उल्टी, पेट में दर्द सहित अन्य समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है। इसके अलावा इस तरह खुला रखा हुआ पानी पीने से फूड पॉइजनिंग, डायरिया जैसी गंभीर परेशानी होने का भी खतरा रहता है।

इस तरह स्टोर करें नारियल पानी

कटे हुए नारियल पानी को एयर टाइट कंटेनर में जिपलॉक बैग में रखकर फ्रिज में स्टोर करें। लेकिन आपको इस बात का ध्यान रखना है कि इस पानी का सेवन 2-3 दिन के अंदर कर लें। इससे अधिक समय तक स्टोर करना भी आपके लिए समस्या का कारण बन सकता है।

नारियल पानी कब और कैसे पिएं?

नारियल पानी काटने के बाद तुरंत पीना चाहिए। सुबह के समय नारयल पानी पीना सबसे अधिक फायदेमंद होता है। इसके अलावा वर्कआउट के बाद या गर्मी में बाहर से आने पर नारियल पानी पीने से भी आपके इलेक्ट्रोलाइट्स बेलैन्स्ड रहेंगे।

नारियल पानी में कैलोरी और फेट लो होते हैं और इलेक्ट्रोलाइट्स हाई रहते हैं। इस वजह से वेट लॉस तेजी से होता है। ऐसे में अगर आप वजन घटाना चाहते हैं तो नारियल पानी आपके लिए फायदेमंद हो सकता हैं। इसके साथ ही नारियल पानी पाचन में भी मदद करता है।

डिसक्लेमरः इस आलेख में दी गई जानकारी अलग अलग किताब और अध्ययन के आधार पर दी गई है। bhaskarhindi.com यह दावा नहीं करता कि ये जानकारी पूरी तरह सही है। पूरी और सही जानकारी के लिए संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञ (डॉक्टर/ अन्य एक्सपर्ट) की सलाह जरूर लें।

Created On :   13 April 2025 12:26 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story