Health: गर्मियों में डिहाइड्रेशन से चाहते हैं बचना तो हर दिन पिएं छाछ, जानें हैं इसके फायदे?

गर्मियों में डिहाइड्रेशन से चाहते हैं बचना तो हर दिन पिएं छाछ, जानें हैं इसके फायदे?
  • गर्मियों में हो जाती है पानी की कमी
  • हेल्थ का रखें खास ध्यान
  • हर दिन पिएं छाछ

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। गर्मीयों में शरीर को ठंडा और हाइड्रेट रखना बहुत जरूरी होता है। ऐसे में छाछ एक बेहतरीन ऑप्शन है, जो न सिर्फ प्यास बुझाता है बल्कि सेहत के लिए भी कई तरह से फायदेमंद होता है। ये दही से बना होता है और इसमें ढेर सारे पोषक तत्व होते हैं, जैसे कैल्शियम, विटामिन्स और प्रोटीन। छाछ पीने से शरीर को ठंडक मिलती है, पाचन बेहतर होता है और डिहाइड्रेशन का खतरा भी कम हो जाता है। इसके अलावा यह वजन कम करने में भी मदद कर सकता है। छाछ दही को मथकर बनाया जाता है। इसमें नमक, जीरा पाउडर और पुदीना मिलाकर इसके स्वाद को और बढ़ाया जा सकता है। गर्मी से होने वाली समस्याएं जैसे हीट स्ट्रोक और पेट कि जलन से भी बचाव करता है। इसे गर्मियों में डाइट का हिस्सा जरूर बनाना चाहिए। आइए जानें क्यों छाछ आपकी गर्मियों की डाइट का हिस्सा जरूर होना चाहिए?

डिहाइड्रेशन से बचाव

छाछ शरीर को ठंडक देता है और शरीर में पानी की कमी नहीं होने देता।

पाचन सुधारता है

इसमे मौजूद प्रोबायोटिक्स पेट के अच्छे बैकटीरिया को बढ़ाते हैं और अपचन, गैस जैसी समस्याओं से राहत देते हैं। अगर आप हैवी खाना खाते हैं, तो छाछ पीने से खाना आसानी से पच जाता है।

वजन घटाने में मददगार

अगर आप वजन कम करना चाहते हैं तो छाछ एक अच्छा विकल्प है। इसमे कम कैलोरी होती है और लंबे समय तक पेट भरा हुआ लगता है।

इम्युनिटी बूस्टर

छाछ में विटामिन-बी12, कैल्शियम, पोटैशियम और राइबोफ्लेविन जैसे पोषक तत्व पाए जाते हैं, जो बीमारियों से लड़ने की ताकत देते हैं।

स्किन को ग्लोइंग बनाता है

छाछ शरीर के टॉक्सिन्स बाहर निकालता है जिससे स्किन साफ और ग्लोइंग बनती है। इसमें लैक्टिक एसिड होता है, जो त्वचा के लिए बहुत फायदेमंद है।

हड्डियों को मजबूत बनाता है

इसमे मौजूद कैल्शियम हड्डियों और दांतों के लिए फायदेमंद हो सकता है। ये ऑस्टियोपोरोसिस जैसी बीमारियों से बचाव करता है।

हीट स्ट्रोक से बचाव

छाछ गर्मी के असर को कम करता है और लू से बचाता है।

डिसक्लेमरः इस आलेख में दी गई जानकारी अलग अलग किताब और अध्ययन के आधार पर दी गई है। bhaskarhindi.com यह दावा नहीं करता कि ये जानकारी पूरी तरह सही है। पूरी और सही जानकारी के लिए संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञ (डॉक्टर/ अन्य एक्सपर्ट) की सलाह जरूर लें।

Created On :   14 April 2025 2:34 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story