मेहंदी के बिना अधूरा है बसंत पंचमी का त्यौहार, यहां देखे ट्रेंडी डिजाइंनस

डिजिटल डेस्क नई दिल्ली। हमारे यहां हाथों में मेहंदी लगाने का विशेष महत्व है। हर त्यौहार पर हमारे यहां महिलाएं मेहंदी लगती हैं। वहीं इस साल 26 जनवरी 2023 को बसंत पंचमी का त्यौहार मनाया जाएगा। इस पर्व का हिंदू धर्म में विशेष महत्व है। इस दिन सरस्वती जी को प्रसन्न करने के लिए पूजा की जाती है। वहीं आपने भी बसंत पचंमी की पूजा के लिए प्लानिंग करनी शूरु कर दी होगी। इस दिन पीले रंग के कपड़े पहनने के आलावा महंदी लगाने का विशेष महत्व है। अगर आपने अपने घर पर पूजा रखी है तो आपको हाथों में महंदी जरुर लगानी चाहिए।
सिंपल मेहंदी डिजाइन
आज कर भरी हुई मेंहदी लगाने से ज्यादा सिंपल मेहंदी ट्रेंड में है। ज्यादातर लोग सिंपल मेहंदी लगाना ही पसंद करते हैं। फूल-पत्ती का मेहंदी का डिजाइन काफी पसंद किया जा रहा है क्योंकि कोई भी डिजाइन बिना फुल-पत्तियां बनाए पूरा ही नहीं होता। आप इस डिजाइन को अपने फ्रंट हाथ पर लगा सकती हैं।
अरेबिक मेहंदी डिजाइन
अरेबिक मेहंदी डिजाइन भी आपके हाथों को खूबसूरत लुक दे सकता है। इस डिजाइन को इंडिया में बेहद पसंद किया जाता है। दुल्हन के हाथों में भी अरेबिक मेहंदी डिजाइन लगाई जाने लगी है। अगर आपको हाथों में बहुत भरी-भरी मेहंदी डिजाइन नहीं लगाना पसंद, तो आपको अरेबिक मेहंदी डिजाइन को चुन सकती हैं।
मंडला आर्ट मेहंदी डिजाइन
अगर आप कुछ हटके डिजाइन बनवाने का सोच रही हैं तो मंडला आर्ट मेहंदी डिजाइन बनावा सकती हैं। मंडला आर्ट डिजाइन हाथों पर लगाने के बाद काफी खूबसूरत लगता है। मंडला आर्ट को बनाने के लिए आप पहले पेन और चूड़ी की मदद से एक रफ डिजाइन तैयार कर लें ताकि मेहंदी खूबसूरत नजर आए।
फ्लोरल ब्रेसलेट मेहंदी डिजाइन
फ्लोरल ब्रेसलेट मेहंदी डिजाइन इस समय काफी ट्रेंड में है। आप फ्लोरल मेहंदी बसंत पंचमी के मौके पर लगा सकती हैं क्योंकि यह हर ड्रेस पर काफी अच्छा लगेगा। और दिखने में काफी यूनिक और प्यारा भी लगता है।
अरेबिक फूल मेहंदी डिजाइन
फूल-पत्ती की बेल डिजाइन वाली मेहंदी का ट्रेंड तो हमेशा ही रहता है, मगर अब कैरी और फूल की ब्रॉड डिजाइंस काफी देखने को मिल रहे हैं। इस तरह की मेहंदी डिजाइंस के साथ-साथ आप बेल, फूल पत्ती और चेक डिजाइंस को क्लब करके इसे और भी सुंदर बना सकती हैं।
Created On :   15 Jan 2023 2:06 PM IST