गणेश चतुर्थी 2024: गणेश चतुर्थी के पूजन के लिए करनी है तैयारी, तो बना लें इन जरूरी सामानों की सूची

गणेश चतुर्थी के पूजन के लिए करनी है तैयारी, तो बना लें इन जरूरी सामानों की सूची
  • गणेश चतुर्थी कब है?
  • जरूरी सामानों की बना लें सूची

डिजिटल डेस्क, भोपाल। इस साल गणेश चतुर्थी 7 सितंबर को मनाई जा रही है। गणेशोत्सव 10 दिन का पर्व है। जिसमें गौरी पुत्र गणेश जी की प्रतिमा को घर के मंदिर और पंडाल में स्थापित करते हैं। जिसके बाद उनकी दस दिन तक पूजा-अर्चना की जाती है और दसवें दिन उनका विसर्जन किया जाता है। गणेश चतुर्थी पर बप्पा आपके घर, शहर, देश में वापस आ रहे हैं तो उनका स्वागत भी शानदार तरीके से होना चाहिए। ऐसे में उनकी पूजा के लिए तरह-तरह की सामग्रियों की जरूरत होती है। अगर आप भी गणपति स्थापना कर रहे हैं तो पहले से ही पूरी तैयारियां कर लें। साथ ही पूजा का जरूरी सामान पहले से ही घर ले आएं। आपके लिए हम जरूरी सामान की लिस्ट लाए हैं जो आपको सामान इकट्ठा करने में मदद करेगी।

गणपति जी की मूर्ति

गणेश चतुर्थी की पूजा के लिए सबसे पहले गणपति जी की मूर्ति की जरूरत होती है। साथ ही मिट्टी की मूर्ति लेनी चाहिए जिससे विसर्जन में पर्यावरण को कोई दिक्कत ना आए।

चौकी

गणपति जी की मूर्ति को स्थापित करने के लिए एक चौकी या पाटे की जरूरत होती ही है। आप इसको अच्छे से साफ करके उस पर लाल या पीले रंग का वस्त्र बिछाना चाहिए।

कलश और नारियल

पूजा की जगह पर एक कलश स्थापित किया जाता है। जिसमें जल, आम के पत्ते और नारियल रखा जाता है।

सुपारी, पान और हल्दी

पूजा के दौरान सुपारी, पान के पत्ते और हल्दी का इस्तेमाल होता है। इस सामग्री को गणेश जी की पूजा में बहुत जरूरी माना जाता है।

दूर्वा घास

दूर्वा घास जो कि तीन पत्तियों वाली घास होती है। यह घास गणेश जी को बहुत ही प्रिय होती है। इसे पूजा में जरूर चढ़ाना चाहिए।

मोदक और लड्डू

गणेश जी को मोदक और लड्डू बेहद पसंद होता है। उनको इसका भोग जरूर लगाना चाहिए। यह उनका प्रिय भोग माना जाता है।

अगरबत्ती, धूप और दीपक

पूजा के समय अगरबत्ती, धूप और घी का दीपक जलाना बहुत ही जरूरी होता है। इससे वातावरण पवित्र और सुगंधित हो जाता है।

फूल और माला

गणेश जी की मूर्ति सजाने के लिए ताजे फूलों और मालाओं की जरूरत होती है। गणेश जी को विशेष रूप से लाल और पीले रंग के फूल पसंद होते हैं।

रोली

रोली के बिना तो पूजा अधूरी लगती है। पूजा के लिए रोली और कुमकुम का उपयोग भी किया जाता है। इससे गणेश जी को तिलक लगाया जाता है।

पंचामृत

पंचामृत दूध, दही, घी, शहद और चीनी को मिलाकर बनाया जाता है। श्री गणेश को अभिषेक के लिए उपयोग किया जाता है।

Created On :   29 Aug 2024 1:49 PM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story