भारत दौरा: यूएई डिप्टी पीएम और रक्षा मंत्री शेख हमदान बिन मोहम्मद अल मकतूम कल से दो दिवसीय भारत यात्रा पर

- पीएम मोदी के निमंत्रण पर भारत आ रहे हमदान
- दोनों देशों को व्यापारिक सहयोग को मिलेगा नया बल
- भारत और दुबई के बीच मजबूत रिश्ते
डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। यूएई के डिप्टी पीएम और रक्षा मंत्री शेख हमदान बिन मोहम्मद अल मकतूम कल मंगलवार 8 अप्रैल से भारत की दो दिवसीय यात्रा पर है। यात्रा का मकसद भारत और यूएई के बीच आर्थिक संबंधों को और अधिक मजबूत करना है।
प्रतिनिधिमंडल भारतीय विदेश मंत्री एस. जयशंकर और रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह से भी चर्चा करेगा। उनका ये दौरा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के निमंत्रण पर हो रही है। क्राउन प्रिंस के सम्मान में पीएम मोदी 8 अप्रैल को एक वर्किंग लंच की मेजबानी भी करेंगे। क्राउन प्रिंस का दौरा भारत और यूएई के बीच व्यापक रणनीतिक साझेदारी को और अधिक मजबूती मिलेगी।
मिली जानकारी के अनुसार दुबई के क्राउन प्रिंस के रूप में यह उनकी पहली आधिकारिक भारत यात्रा होगी। उनके साथ कई मंत्री, वरिष्ठ अफसर के साथ एक उच्च स्तरीय व्यापारिक प्रतिनिधिमंडल भी होगा। प्रतिनिधिमंडल मुंबई में एक बिजनेस राउंडटेबल में शामिल होंगे। यात्रा से भारत व दुबई के बीच बहुआयामी रिश्तें मजबूत होंगे।
मुंबई में होने वाले बिजनेस राउंडटेबल में भारत और यूएई के प्रमुख उद्योगपतियों और कारोबारी नेताओं भी हिस्सा लेंगे। इससे कई फील्ड में निवेश करने का मौका मिलेगा। विदेश मंत्रालय के अनुसार, यह बातचीत भारत-यूएई के आर्थिक और व्यापारिक सहयोग को और मजबूत बनाएगी।
Created On :   7 April 2025 8:07 PM IST